नारायणपुर

CG Naxal News: महाराष्ट्र बॉर्डर पर 5 नक्सली ढेर, दो जवानों को लगी गोली, मुठभेड़ अब भी जारी

CG Naxal News: महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी के शव और हथियार बरामद किए गए हैं। कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। मुठभेड़ अब भी जारी है।
less than 1 minute read
IED Recovered: दंतेवाड़ा में बड़ी नक्सली साजिश नाकाम, जवानों ने 5 किलो IED बरामद किया

CG Naxal News: अबूझमाड़ इलाके में नक्सलियों के उपस्थिति की सूचना पर कांकेर एवं नारायणपुर जिले से सयुंक्त ऑपरेशन लॉच किया गया था। इस ऑपरेशन में 1 हजार से अधिक जवान अलग टुकड़ियों ने अबूझमाड़ इलाके में 2 दिन पूर्व रवाना हुए थे। इससे शनिवार की सुबह 11 बजे कांकेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र टेकमेटा एवं काकूर गांव के बीच जंगल मे पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई।

कांकेर और नारायणपुर की सरहद से लगे महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी के शव और हथियार बरामद किए गए हैं।

कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। मुठभेड़ अब भी जारी है। वहीं दो जवानों को भी गोली लगी है, जिन्हें रायपुर एयरलिफ्ट किया गया है। फिलहाल दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। कांकेर SP आईके एलिसेला ने इसकी पुष्टि की है।

Updated on:
16 Nov 2024 01:51 pm
Published on:
16 Nov 2024 01:51 pm