पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार काे नक्सली संगठन में सक्रिय एक नक्सली सोड़ी माड़का पिता पाण्डू (मिलिशिया सदस्य, दुलेड़ आरपीसी) ( 34 वर्ष) निवासी ताड़मेटला इत्तापारा थाना चिंतागुफा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में निरीक्षक रोशन सिंह राजपूत, प्रभारी नक्सल सेल एवं निरीक्षक सुजीत कुमार, 223 वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।