10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोंडागांव
Kondagaon News: नक्सल प्रभावित क्षेत्र पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों की सुनी समस्या, देखें Video
Play video

Kondagaon News: नक्सल प्रभावित क्षेत्र पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों की सुनी समस्या, देखें Video

Kondagaon News: कोंडागांव जिले के घोर नक्सली व अति संवेदनशील क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्या सुनने जिला स्तरीय अधिकारी ग्रामीण तक पहुंचे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोंडागांव

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 14 Nov 2024, 1:04 PM IST

Kondagaon News: कोंडागांव जिले के घोर नक्सली व अति संवेदनशील क्षेत्र माने जाने वाले तुमडीवाल, पुंगारपाल, कुदुर, मटवाल, टेकापाल के ग्रामीणों की समस्या सुनने जिला स्तरीय अधिकारी ग्रामीण तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उनकी समस्याएं सुनकर कुछ का तो मौके पर ही निराकरण कर दिया तो कुछ समस्या है वह मांगों को समय रहते पूरी करने की बात कही है।

इस तरह के शिविर का होता है आयोजन

अक्सर मैदानी इलाकों में इस तरह के शिविर आयोजित होते रहे हैं लेकिन अब घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में भी अधिकारी लोगों की समस्याओं से रूबरू होने के लिए पहुंचने लगे हैं। इनमें कई इलाके तो ऐसे हैं जहां तक पहुंच पाने की कोई उचित व्यवस्था भी नही है। पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई सहित अन्य विभागीय अधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे।