29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Keshkal Ghat Jam: केशकाल घाटी में 9 घंटे से लगा भयंकर जाम, कई किमी तक सैकड़ों वाहन फंसे, देखें Video

Keshkal Ghat Jam: छत्तीसगढ़ के Keshkal Ghat में खराब ट्रक के कारण NH-30 पर करीब 9 घंटे से लंबा जाम लगा है।
less than 1 minute read
Google source verification

कोंडागांव

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

image

रमाकांत सिन्हा

•

Mar 12, 2026

केशकाल घाटी में सैकड़ों वाहन फंसे

केशकाल घाटी में सैकड़ों वाहन फंसे

@रमाकांत सिन्हा/Keshkal Ghat Jam: बस्तर संभाग की लाइफलाइन मानी जाने वाली केशकाल घाटी में गुरुवार सुबह से जाम की स्थिति बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक देर रात करीब डेढ़ बजे घाटी के 10वें मोड़ पर एक ट्रक खराब हो जाने के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया, जिसके चलते घाटी के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

Keshkal Ghat Jam: कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन

बताया जा रहा है कि, रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही ट्रक खराब होने के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा घिर गया। जिससे घाटी में चलने वाले यात्री बस, ट्रक, कार और अन्य छोटे-बड़े वाहन फंस गए। सुबह होते-होते जाम की स्थिति और गंभीर हो गई और दोनों तरफ कई किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई।

मौके पर पहुंची केशकाल पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है। पुलिस द्वारा फिलहाल वन-वे व्यवस्था लागू कर आंशिक रूप से वाहनों की आवाजाही शुरू करवाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि जाम में फंसे लोगों को राहत मिल सके।

Keshkal Ghat Jam: गर्मी के बीच लंबा इंतजार

इधर खराब ट्रक को हटाने के लिए मैकेनिक को मौके पर बुलाया गया है और ट्रक की मरम्मत का काम जारी है। अधिकारियों का कहना है कि, पूरी तरह से जाम खुलने में अभी लगभग 5 से 6 घंटे का समय और लग सकता है। घाटी में जाम लगने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग रात से ही वाहनों में फंसे हुए हैं और गर्मी के बीच लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार स्थिति को सामान्य करने की कोशिश में लगी हुई है।