18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा दिन! 10वीं पास से ITI तक के लिए मौका, 980 पदों पर सीधी भर्ती…

CG Job Fair 2026: जिला प्रशासन द्वारा आज 18 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज परिसर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा दिन! 10वीं पास से ITI तक के लिए मौका, 980 पदों पर सीधी भर्ती...(Photo-AI)

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा दिन! 10वीं पास से ITI तक के लिए मौका, 980 पदों पर सीधी भर्ती...(Photo-AI)

CG Job Fair 2026: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। जिला प्रशासन द्वारा आज 18 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज परिसर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप के माध्यम से कुल 980 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

प्रशासन के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को नियोजक द्वारा निर्धारित अवधि का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद उन्हें नियोजन प्रदान किया जाएगा। विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि कैंप में उपस्थित रहकर साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगे।

CG Job Fair: एलएंडटी में 250 पद

Larsen & Toubro (एलएंडटी) द्वारा निर्माण परियोजनाओं के लिए बढ़ई के 50 पद, राजमिस्त्री के 50 पद, बार बेंडिंग के 50 पद, स्टील फिक्सिंग के 50 पद तथा इलेक्ट्रिकल के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी।

  • कार्यस्थल: पनवेल, मुंबई
  • न्यूनतम योग्यता: 10वीं उत्तीर्ण
  • आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष
  • वेतन: प्रशिक्षण उपरांत ₹16,000 प्रतिमाह
  • सुविधा: आवास उपलब्ध

लिविवान सॉल्यूशन प्रा. लि. में 730 पद

Livivaan Solution Pvt. Ltd. द्वारा एसेम्बली ऑपरेटर (महिला) के 100 पद, प्रोडक्शन असेंबली क्वालिटी के 100 पद, 30 पद (महिला), 100 महिला एवं 100 पुरुष पदों सहित कुल विभिन्न श्रेणियों में भर्ती की जाएगी। इसके अलावा 200 प्रशिक्षु पद भी शामिल हैं।

  • शैक्षणिक योग्यता: 10वीं से आईटीआई एवं अन्य डिप्लोमा
  • आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष
  • कार्यस्थल: तमिलनाडु, चेन्नई
  • सुविधा: आवास एवं भोजन

जिला प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं। प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से स्थानीय युवाओं को कौशल विकास के जरिए रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।