नारायणपुर

Bastar Lok Sabha Poll 2024: दूल्हे से साथ वोट देने गई नई नवेली दुल्हन, शादी के जोड़े में पहुंचे मतदान केंद्र

Bastar Lok Sabha Poll 2024: नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्र 42 में दूल्हा-दुल्हन की एक जोगी ने मिसाल पेश की। शादी होते ही दोनों पति - पत्नी वोट डालने गए।

less than 1 minute read

First Phase Voting Loksabha 2024:बस्तर के कुछ इलाकों में मतदान का समय खत्म हो गया है। मतदान केंद्रों में सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था वहां अब केंद्रों में मतदान खत्म कर दिया गया है। बस्तर के 6 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव का समय खत्म हो गया है। वहीं बस्तर के 85 और जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 86 केंद्रों पर मतदान शाम पांच बजे समाप्‍त होगा। मतदान के माहौल में नव विवाहित जोड़ा भी वोट डालने पहुंचे। शै होते दूल्हा अपनी पत्नी के साथ मतदान करने के लिए शादी के जोड़े में मतदान केंद्र पहुंच गया।

पत्नी को बाइक पर बिठाकर वोट डालने आया दूल्हा

नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्र 42 में दूल्हा-दुल्हन की एक जोगी ने मिसाल पेश की। शादी होते ही दोनों पति - पत्नी वोट डालने गए। दूल्हा देवेश ठाकुर एवं दुल्हन गंगोत्री ठाकुर ने विवाह के तुरंत बाद अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके लिए दूल्हा शादी के जोड़े में ही अपनी नई नवेली दुल्हन को बाइक पे बिठाकर वोट देने गया।

Also Read
View All

अगली खबर