
First Phase Voting Loksabha 2024: बस्तर के कुछ इलाकों में मतदान का समय खत्म हो गया है। जिन मतदान केंद्रों में सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था वहां अब केंद्रों में मतदान खत्म कर दिया गया है। वहीं कुछ क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मतदान होगा।
बस्तर में मतदान के लिए 1957 मतदान केंद्र बनाए गए। इनमें कोंडागांव, नारायणपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा में सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। वहीं कुछ क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से लेकर 5 बजे तक मतदान होगा। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 175 मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं 72 मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।
Updated on:
20 Apr 2024 08:32 am
Published on:
19 Apr 2024 03:18 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
