नारायणपुर

CG Naxal News: 3 नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे, जंगल में किया था IED विस्फोट

CG Naxal News: इस दौरान नक्सली द्वारा पूर्व में लगाये प्रेशर आईईडी के चपेट में राजेश उसेण्डी एवं रामलाल कोर्राम आने से गंभीर रूप से घायल हुए थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Apr 2025, 1:58 PM IST
CG Naxal News: 3 नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे, जंगल में किया था IED विस्फोट

CG Naxal News: पुलिस अक्षीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा एक ओर नक्सल विरोधी माड़ बचाव अभियान संचालित किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में शांति सुरक्षा कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए आपराधिक तत्वों पर कड़ी रखकर उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

CG Naxal News: प्रेशर आईईडी के चपेट में हुई थी ग्रामीण की मौत

इससे 4 अप्रैल को कोहकामेटा थाना क्षेत्रान्तर्गत कानागांव निवासी राजेश उसेण्डी एवं रामलाल कोर्राम एवं आसपास गांव के लगभग 25 से अधिक ग्रामीण फलझाड़ू तोड़ने ग्राम मरकुड़-जड्डा जंगल पहाड़ की ओर गये थे। इस दौरान नक्सली द्वारा पूर्व में लगाये प्रेशर आईईडी के चपेट में राजेश उसेण्डी एवं रामलाल कोर्राम आने से गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिसे उपचार के लिए नारायणपुर लाया जा रहा था। लेकिन राजेश उसेण्डी की मृत्यु हो हो गई थी।

चार नक्सली गिरफ्तार

CG Naxal News: भोपालपटनम जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, बैटरी, बिजली के तार और नक्सली पंपलेट सहित कई संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, कुपमेटा के जंगल से तीन सक्रिय नक्सली मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार नक्सलियों में जितेंद्र कश्यप, छोटू कश्यप, पांडु सोढ़ी शामिल हैं। इनके कब्जे से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, बैटरी, बिजली का तार और खुदाई के औजार बरामद किए गए।

Updated on:
20 Apr 2025, 1:58 PM IST
Published on: