22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Sukma / CG Naxal News: पुलिस को मिली सफलता! 2 इनामी महिला नक्सली सहित 6 गिरफ्तार

CG Naxal News: पुलिस को मिली सफलता! 2 इनामी महिला नक्सली सहित 6 गिरफ्तार

CG Naxal News: सुकमा पुलिस को फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 2 इनामी महिला सहित 6 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुकमा

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 26 Jan 2025, 6:45 PM IST

CG Naxal News: पुलिस को मिली सफलता! 2 इनामी महिला नक्सली सहित 6 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG Naxal News: सुकमा जिले के जगरगुण्डा थाना क्षेत्रान्तर्गत 02 ईनामी महिला सहित 06 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। दोनों महिला नक्सली पर 02-02 कुल 04 लाख रुपए का ईनाम घोषित है। सभी गिरफ्तार नक्सली वर्ष 2024 में टेकलगुड़ेम कैंप हमला करने की घटना में घटना में शामिल थे।

CG Naxal News: नक्सलियों की गिरफ्तारी में CRPF की बड़ी भूमिका

नक्सलियों को गिरफ्तार करने में थाना जगरगुण्डा पुलिस बल एवं 165 वाहिनी सीआरपीएफ की विशेष भूमिका थी। पुलिस ने बताया शनिवार को जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया तहत 24 जनवरी जगरगुण्डा थाना से जी-165 वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन के लिए ग्राम कुदेड़ व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे।

यह भी पढ़ें: CG Naxal News: नक्सलियों के डिप्टी कमांडर ने किया सरेंडर, बताई ये बड़ी वजह…

CG Naxal News: अभियान के दौरान ग्राम कुंदेड़ के जंगल के पास कुछ संदिग्ध व्यक्यिों द्वारा पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगे जिन्हें सुरक्षाबलों द्वारा घेराबंदी कर 02 महिला सहित 06 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्धों से पूछताछ करने से अपना नाम महिला सरिता उर्फ उईका पायके, इनामी 02 लाख, बिंदू उर्फ कुंजाम पोज्जे ईनामी 02 लाख, माड़वी भीमा, कवासी मासा, करटम हुंगा, मुचाकी मुक्का बताया।