नारायणपुर

उपचुनाव से पहले नक्सलियों का बड़ा प्लान हुआ फेल, सुरक्षाबलों को निशाना बनाने लगाया था IED बम

सुरक्षाबलों ने बुरकापाल से बरामद किया पांच - पांच किलो के आईईडी (IED Bam) बम
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Sep 2019, 9:32 PM IST
उपचुनाव से पहले नक्सलियों का बड़ा प्लान हुआ फेल, सुरक्षाबलों को निशाना बनाने लगाया था IED बम
उपचुनाव से पहले नक्सलियों का बड़ा प्लान हुआ फेल, सुरक्षाबलों को निशाना बनाने लगाया था IED बम

नारायणपुर। नक्सलियों का बड़ा प्लान फिर से एक बार सुक्षा बालों ने नाकाम किया है। नक्सलियों द्वारा रोड ओपनिंग पार्टी को निशाना बनाने के लिए पांच-पांच किलो के आईईडी बम लगाया गया था। सुरक्षाबलों ने बुरकापाल इलाके से इसे बरामद किया हैं। ये दोनों आईईडी सुरक्षाबलों के आने जाने वाले पगडंडी में लगाया गए थे।

आपको बता दें आगामी दंतेवाड़ा उपचुनाव को लेकर नक्सलियों की बड़ी साजिस कहीं न कहीं चल रही है जिसके ऊपर छत्तीसगढ़ और बस्तर ने मौजुद तमाम फोर्सेस उन्हें नाकाम करने के लिए कार्य कर रहें हैं।

नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए इस प्रकार के आईईडी (IED) अक्सर नक्सिलयों द्वारा लगाए जाते हैं। कोबरा 206 बटालियन और डीआरजी की संयुक्त कार्रवाई में इन्हे बरामद किया गया है।

कोबरा कमांडेंट उदय दिव्यांशु एवं एसपी शलभ सिन्हा के नेतृत्व में सुरक्षाबलों को दो एलईडी को बरामद करने में सफलता मिली है। इसके साथ ही एक बार फिर से नक्सलियों के मंसूबे को नाकाम कर दिया गया है।

Click & Read More Chhattisgarh News.

Published on: