26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ के अभिनव शामिल होंगे चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ देखेंगे कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ से कई बच्चों का हुआ सिलेक्शन, प्रधानमंत्री मोदी के साथ शामिल होंगे लाइव लैंडिंग प्रोग्राम में
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 14 Apr 2020, 5:08 PM IST

अभिनव साहू शामिल होंगे चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ देखेंगे कार्यक्रम

अभिनव साहू शामिल होंगे चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ देखेंगे कार्यक्रम

रायगढ़ । शहर के ओ. पी. जिंदल विद्यालय रायगढ़ के छात्र अभिनव साहू ने एक बार पुन: विद्यालय, नगर, जिला एवं राज्य के नाम को गौरवान्वित कर दिया है। विदित हो कि विगत 25 अगस्त तक कक्षा आठवीं से दसवीं तक के जिले, राज्य और देश के बहुत सारे छात्र अंतरिक्ष कार्यक्रम के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए इस ऑनलाइन क्वींज प्रतियोगिता में शामिल हुए थे।

इसमें छत्तीसगढ़ राज्य में से अभिनव साहू कक्षा 10वीं के छात्र ने सर्वोच्च अंक हासिल किया। इन्हें माई जीओवी और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा संयुक्त रुप से आने वाले सात सितम्बर 2019 को बैंगलोर के नियंत्रण कक्ष से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ चंद्रयान-2 के लैडिंग के ऐतिहासिक क्षण (जीवंत प्रसारण) देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। विद्यालय के इस गर्व के क्षणों में जिंदल स्टील एवं पावर लिमिटेड के सीओओ डीके सरावगी, विद्यालय प्रबंधन समिति, प्राचार्य एवं विद्यालय के शिक्षकों ने अभिनव को शुभकामनाएं दीं।