नारायणपुर

राम के रंग में रंगा नारायणपुर… दिवारों पर बने धार्मिक चित्र, घर-घर लगे धर्म ध्वज और तोरण

Ram Mandir Pran Pratistha : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को त्यौहार के तौर मनाने नारायणपुर जिले के मुख्य मार्ग को दुल्हन की भांति सजाया जा रहा ।

2 min read

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratistha : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को त्यौहार के तौर मनाने नारायणपुर जिले के मुख्य मार्ग को दुल्हन की भांति सजाया जा रहा । शहर के मुख्य मार्ग में धर्म ध्वज और तोरण लगाई गई है। वही मार्ग में जगह जगह पर झालर लाइट लगा कर शहर को दुल्हन की तरह सजाया संवारा जा रहा है।

साथ ही मंदिर प्रांगण स्थलों के आस पास सघन साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा। नारायणपुर के बालक हाईस्कूल खेल मैदान में कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का दौर जारी है। खेल मैदान में साफ सफाई सनातन धर्म मंच और पालिका प्रशासन द्वारा किया गया है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम अंतर्गत नगर के दीवारों पर जिला पेंटर संघ के तत्वाधान में सुंदर रचनात्मक कलाकृति बनाई जा रही है।

इसमें जिला पेंटर संघ के सदस्यों ने नारायणपुर के जिला कलेक्ट्रेट मार्ग में मौजूद बालक हाई स्कूल खेल मैदान की दीवारों पर रामायण से जुड़े मुख्य घटनाओं की चित्रकारी उकेरी है। जिला पेंटर संघ द्वारा बनाए गए इन चित्रकारियों से नारायणपुर नगर के कलेक्ट्रेट मार्ग में मौजूद दीवारे सुंदर एवं सुसज्जित नजर आ रही है। जिला पेंटर संघ के इन प्रयासों को नागरिको द्वारा सराहा की जा रही है। इस चित्रकारी में शबरी के बेर की कहानी, केंवट द्वारा राम को नाव में ले जाते हुए, अयोध्या का राम मंदिर, हनुमान , राम , लक्ष्मण, सीता सहित अन्य की चित्रकारी पेंटर द्वारा बनाई गई है दीवारों पर धार्मिक चित्र बनाते हुए कलाकार।

जिला परिवहन संघ 22 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर शहर को दुल्हन की तरह सजाने की जिम्मेदारी ली है। इसमें परिवहन संघ द्वारा बखरूपारा से बस स्टैंड तक कि सड़क को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। वही शहर के मुख्य मार्ग को भगवान बनाने के लिए जगह-जगह झंडे लगाने के साथ ही बड़े-बड़े प्रवेश द्वार खड़े किए गए है।

सोमवार 22 जनवरी को भगवान श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर व्यापारी संघ द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इसमें नारायणपुर व्यापारी संघ द्वारा शहर के सभी लोगों को खेल परिसर मैदान में भंडारा वितरित किया जायेगा। इसकी तैयारियां व्यापारी संघ ने शुरू कर दी है।

कुर्ता की डिमांड बढ़ी

22 जनवरी को श्री राम की प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में अलग उत्साह बना हुआ है। इससे कपड़ो की दुकान भगवा कुर्ता की डिमांड बाद गई है। इससे 250 रुपए से लेकर 350 रुपए के कुर्ता की बिक्री हो रही है। इससे शहर के कपड़ा दुकानों में कुर्ता ही नजर आने लगे है। इस कुर्ते को लोगो उत्साह के साथ खरीद रहे है।

Also Read
View All