नारायणपुर

अबूझमाड़ में सुरक्षा को नई रफ्तार… 200 हाईटेक बाइक से मजबूत होगा नक्सल मोर्चा, ऑपरेशन को इस तरह मिलेगा नया बल

Naxal News: अबूझमाड़ की दुर्गम पहाडिय़ों और सघन जंगलों में सुरक्षा अभियान को नई रफ्तार मिली है। जिले में नक्सल विरोधी कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए डीआरजी और केंद्रीय बल के जवानों को टीवीएस रोनिन 225 सीसी की 200 मोटरसाइकिलें सौंपी गईं।

less than 1 minute read
अब हाईटेक 200 बाइक नक्सल मोर्चे की चुनौतियों को करेंगी कम (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG Naxal News: अबूझमाड़ की दुर्गम पहाडिय़ों और सघन जंगलों में सुरक्षा अभियान को नई रफ्तार मिली है। जिले में नक्सल विरोधी कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए डीआरजी और केंद्रीय बल के जवानों को टीवीएस रोनिन 225 सीसी की 200 मोटरसाइकिलें सौंपी गईं। प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा और मंत्री केदार कश्यप की उपस्थिति में पूजा-अर्चना के बाद हेलमेट सहित बाइकें जवानों को सुपुर्द कर हरी झंडी दिखाकर ऑपरेशनल किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, अत्याधुनिक संसाधनों से लैस इन बाइकों से सीमांत और अंदरूनी इलाकों में पुलिस की त्वरित पहुंच बढ़ेगी। जंगल-पहाड़ों की पगडंडियों पर गश्त, सूचना पर तुरंत मूवमेंट और ऑपरेशन की गति पहले से कहीं तेज होगी। पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार बाइकें डीआरजी, केंद्रीय बल और थाना-कैंपों में वितरित की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें

Naxal News: जंगल में दबा ‘बारूद’… ओएंगर ऑपरेशन से टली बड़ी तबाही, पहाड़ों में छिपा विस्फोटक जखीरा बरामद

प्रभारी मंत्री ने कहा कि थाना और कैंप स्तर पर शासकीय मोटरसाइकिलें उपलब्ध होने से पुलिसिंग सुदृढ़ होगी और शासकीय कार्यों के त्वरित निष्पादन में सुविधा मिलेगी। दुर्गम मार्गों पर तेज और भरोसेमंद परिवहन व्यवस्था से जवानों की ऑपरेशनल क्षमता बढ़ेगी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। उल्लेखनीय है कि योजना की शुरुआत वर्ष 2020 में 50 मोटरसाइकिलों से हुई थी। अब 200 नई हाई-पावर बाइकें मिलने से जिले की फील्ड फोर्स को बड़ी बढ़त मिली है। विशेषज्ञों के अनुसार, इससे प्रशासनिक पहुंच मजबूत होने के साथ इलाके में भरोसे का माहौल भी बढ़ेगा।

CG Naxal News: ऑपरेशन को इस तरह मिलेगा बल

  • डीआरजी और केंद्रीय बल को मिलीं 200 टीवीएस रोनिन 225 सीसी बाइक
  • दुर्गम जंगल-पहाड़ क्षेत्रों में तेज गश्त और त्वरित मूवमेंट
  • 2020 में 50 बाइक से शुरू हुई थी योजना
  • थाना-कैंप स्तर पर पुलिङ्क्षसग और प्रशासनिक पहुंच होगी मजबूत
Published on:
16 Feb 2026 01:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर