नारायणपुर

Naxal Terror : नक्सलियों ने किया बड़ा हमला, आईडी ब्लास्ट में 2 मजदूरों की मौत, 1 गंभीर

Naxal Attack : आईडी की चपेट में आने से मजदूर की मौके पर मौत हो गई वही एक मजदूर घायल व एक मजदूर लापता बताया जा रहा है ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Nov 2023, 10:51 AM IST
आईडी ब्लास्ट में 2 मजदूरों की मौत, 1 गंभीर
आईडी ब्लास्ट में 2 मजदूरों की मौत, 1 गंभीर

नारायणपुर।Naxal Attack : छोटेडोंगर छोटेडोंगर थाना अन्तर्गत आमदई माइंस का है जहां पर शुक्रवार सुबह लगभग 7 .30 मिनट में एक माइंस में कार्यरत मज़दूर रितेश गागड़ा पिता दयाल गागड़ा उम्र 21 वर्ष निवासी राजपुर सड़क पारा माओवादियों द्वारा आमदई माइंस में लगाये गये आईडी की चपेट में आने से मजदूर की मौके पर मौत हो गई वही एक मजदूर घायल व एक मजदूर लापता बताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रति दिन की तरह आमदई माइंस में कार्य करने जा रहे मजदूर शुक्रवार को भी आमदई माइंस कार्य में लगें हुए थे तभी माओवादियों द्वारा लगाये गये आईडी चपेट में रितेश गागड़ा आ गया और उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई वही एक मजदूर श्रवण कुमार गागड़ा लापता बताया जा रहा है जिसकी पुलिस द्वारा खोजबीन की जा रही है घटना बाद से माइंस में कार्यरत मज़दूरों में दहशत फैल गई है लापता मजदूर की खोजबीन में पुलिस के साथ ही स्थानीय माइंस मजदूर भी जुट गए हैं ।

Published on: