राजनांदगांव। Crime News : शहर के रामनगर-मोतीपुर क्षेत्र में गांजा पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक से जमकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस मारपीट करने वाले चार आरोपियों को धारा 294,323,327,506,34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है।