रायपुर। Swami Vivekananda Airport : स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अक्टूबर में रेकॉर्ड 1722 फ्लाइट में 209306 यात्रियों ने सफर किया। जबकि इसी अवधि में 2022 के दौरान 1730 फ्लाइट में 196383 यात्रियों का आवागमन हुआ। प्रत्येक फ्लाइट में औसतन 122 यात्रियों ने उड़ान भरी।