नारायणपुर

अकेले सो रही नाबालिग लड़की के घर में घुस गया पडोसी, लोगों ने सुनी चीखने की आवाज और फिर…

घर में अकेले सोई हुई नाबालिग लड़की (minor girl) के साथ गांव के ही एक लड़के ने दुष्कर्म का प्रयास किया लेकिन लड़की के शोर मचाने पर वह वहां से भाग गया

less than 1 minute read
अकेले सो रही नाबालिग लड़की के घर में घुस गया पडोसी, लोगों ने सुनी चीखने की आवाज और फिर...

कांकेर. पंखाजूर थाने के ग्राम पीवी 4 में घर में घुसकर अकेली नाबालिक लड़की (minor girl) से छेड़खानी के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने 2 महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

जानकारी के अनुसार पीड़ित के घर वाले इलाज करवाने के लिए बाहर गए हुए थे। इसकी जानकारी गांव के ही रहने वाले गौरंग मंडल को हो गयी। 28 अप्रैल को जब लड़की अकेले अपने घर में सोई हुई थी तो आरोपी चुपके से उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। लड़की ने इसका विरोध किया और शोर मचाने पर वह वहां से भाग निकला।

30 अप्रैल को जब पीड़िता (minor girl) के घर वाले इलाज करवा कर वापस लौटे तो उसने पूरी बात उन्हें बताई जिसके बाद घर वालों ने आरोपी के खिलाफ थाने में FIR दर्ज करवाई। उसके बाद से ही आरोपी अपने गांव से फरार था। घटना के दो महीने बाद जब वह अपने घर वापस लौटता तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर...

Published on:
30 Jun 2019 06:19 pm
Also Read
View All