नर्मदापुरम

चलती ट्रेन से गिरकर बेहोश हुआ जवान: ऊपर से गुजर गईं तीन ट्रेन, फिर ऐसे बची जान

MP News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के गुरमखेड़ी में चलती ट्रेन से जवान गिर गया।

less than 1 minute read

MP News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां सेना का जवान ट्रेन से नीचे गिर गया। जवान के ऊपर से एक के बाद एक तीन ट्रेनें गुजर गई। दरअसल, रात में गश्ती के दौरान गैंगमैन और कर्मचारियों ने जवान को ट्रैक पर बेहोशी की हालत में देखा। जिसके बाद अफसरों को जानकारी दी।

पूरा मामला शुक्रवार-शनिवार की रात दो बजे के करीब का बताया जा रहा है। 41 वर्षीय नासिक निवासी भूपेंद्र जबलपुर वापस आ रहे थे। तभी इटारसी और सोहागपुर के बीच गुरमखेड़ी में जवान चलती ट्रेन से गिर और बेहोश हो गया। अफसरों ने फौरन एंबुलेंस 108 को मामले की जानकारी दी। मौके पर ईएमटी भंवर सिंह और पायलट ललित यादव पहुंच गए। रेल लाइन पर रास्ता न होने के कारण दोनों पैदल ही घायल जवान को उठाया और दूसरी ट्रेन रुकवाकर सोहागपुर स्टेशन ले आए।

भोपाल मिलिट्री अस्पताल रेफर

जवान को प्राथमिक उपचार के बाद नर्मदापुरम जिला अस्पताल लाया गया। इसके बाद उन्हें भोपाल मिलिट्री अस्पताल रेफर कर दिया गया। वह अब खतरे से बाहर हैं।

Published on:
24 Aug 2025 01:27 pm
Also Read
View All