the story is over now नरसिंहपुर. तेंदूखेड़ा थाना के ग्राम डोभी स्थित एक खेत में शुक्रवार को अर्धनग्न हालत में एक युवक की लाश मिलने के मामले में प्रेम प्रसंग का खुलासा हुआ है। घटना में परिजनों द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही थी लेकिन पुलिस के हाथ लगे साक्ष्यों में सामने आया […]
the story is over now नरसिंहपुर. तेंदूखेड़ा थाना के ग्राम डोभी स्थित एक खेत में शुक्रवार को अर्धनग्न हालत में एक युवक की लाश मिलने के मामले में प्रेम प्रसंग का खुलासा हुआ है। घटना में परिजनों द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही थी लेकिन पुलिस के हाथ लगे साक्ष्यों में सामने आया है कि डोभी निवासी गोपाल पिता बद्रीप्रसाद विश्वकर्मा 27 वर्ष ने अपनी किसी प्रेमिका को इंस्टाग्राम पर कई मैसेज लिखे थे, जिसमें उसने लिखा था कि आज के बाद मैं तुम्हें कभी कॉल या मैसेज नहीं करुंगा, अपना ख्याल रखना। आराम कर ले दिल अब कहानी खत्म हो चुकी है। पुलिस का दावा है कि युवक ने सल्फास का सेवन किया था जिससे उसकी मौत हुई है।
तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी बीएल त्यागी ने बताया कि डोभी निवासी गोपाल का शव एक खेत में मिला था। मृतक के बड़े भाई गोविंद विश्वकर्मा ने बताया था कि गोपाल तेंदूखेड़ा में एक कारखाने में काम करता था। गुरुवार की रात करीब 10 बजे सभी खाना खाकर सो गए थे। सुबह वह घर में नहीं मिला। परिजनों ने तलाश की, जिसके बाद पास के खेत में गोपाल मृत अवस्था में मिला। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गोपाल के गांव की एक लडक़ी से प्रेम संबंध थे। उनका यह भी दावा है कि उस लडक़ी का किसी अन्य युवक से भी संबंध था। परिजनों ने इसी प्रेम प्रसंग के चलते गोपाल की हत्या होने की आशंका जताई थी। थाना प्रभारी त्यागी ने बताया कि गोपाल छत पर सोया था जहां उसने उल्टी की थी, जिस खेत में उसका शव मिला वहां सिंचाई होने से कीचड़ थी। शव परीक्षण रिपोर्ट में डॉक्टर ने बताया है कि गोपाल की मौत सल्फास के सेवन से हुई है। पुलिस को जांच में उसके द्वारा एक लडक़ी इंस्टाग्राम पर किए गए मैसेज की जानकारी भी मिली है, जिसके स्क्रीनशॉट पुलिस ने जांच के लिए सुरक्षित किए हैं। घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है।