नरसिंहपुर

आनंदपुर साहिब की करना है यात्रा तो यहां करें आवेदन

आनंदपुर साहिब तीर्थ यात्रा हेतु आवेदन 3 तक
less than 1 minute read
anandpur sahib
anandpur sahib

नरसिंहपुर. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत तीर्थ यात्रा आनंदपुर साहिब के लिए 9 दिसंबर से 12 दिसंबर तक होगी। यात्रा के लिए आवेदन पत्र जमा किये जाने की अंतिम तिथि 3 दिसंबर है। तीर्थ यात्रा में जाने के लिए आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में संबंधित नगर पालिका अथवा जनपद पंचायत के कार्यालय में समग्र आईडी सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। यात्रा के तिथि के दिवस यात्री को स्वयं अपने व्यय से नरसिंहपुर स्टेशन आना होगा। उल्लेखनीय है कि यात्रा नरसिंहपुर स्टेशन पर ही यात्रियों को वापिस उतरना होगा। सहायक की उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होना चाहिये। आवेदक एक या एक से अधिक स्थानों के लिए यात्रा हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकता है परंतु वह केवल एक ही स्थान की यात्रा कर सकेगा। डिप्टी कलेक्टर नरसिंहपुर ने बताया है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के निवासियों ६० वर्ष या अधिक आयु के व्यक्तियों एवं महिलाओं के मामले में दो वर्ष की छूट जो आयकर दाता नहीं है, को प्रदेश के बाहर स्थित विभिन्न नाम निर्दिष्ट तीर्थ स्थानों में से किसी एक स्थान की यात्रा सुलभ कराने हेतु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना परिकल्पित की गई है। नरसिंहपुर जिले से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत तीर्थ यात्रा मध्यप्रदेश शासन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग भोपाल द्वारा आयोजित की गई है।

Published on:
29 Nov 2019 09:33 pm
Also Read
View All
नरसिंहपुर में पकड़ाई रिश्वतखोर जोड़ी, लोकायुक्त ने सहकारिता अधिकारी व प्रभारी प्रबंधक को पकड़ा

‘पलक झपकते ही बाइक चोरी’ चाचा-भतीजे की जोड़ी ने किया था नाक में दम, नरसिंहपुर पुलिस ने 11 बाइकों के साथ पकड़ा

नरसिंहपुर शहरी क्षेत्र में ही रोड के गड्ढों में फंस रहे वाहन, जिम्मेदार बेखबर, रेलवे ब्रिज के धीमे निर्माण से डायवर्ट रूट ने बढ़ाई परेशानी

जिले में बारिश का दौर जारी, बरगी के पानी से नर्मदा में बाढ़ का असर बरकरार, मेला पुल से दूसरे दिन भी नहीं हो सका आवागमन शुरू

नरसिंहपुर में ईडी के छापे, पूर्व विधायक संजय शर्मा के कारोबारी ठिकानों और नजदीकी के आवास पर कार्रवाई