11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नरसिंहपुर में सीएम मोहन यादव ने किया सांदीपनि स्कूल का लोकार्पण, कई विकास कार्यों की भी सौगात

CM Mohan Yadav : सीएम मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में नरसिंहपुर में आयोजित सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण और सिंगल क्लिक से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि का अंतरण किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
CM Mohan Yadav

सीएम मोहन यादव (फोटो सोर्स: Mohan Yadav Facebook)

Narsinghpur News :मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को सूबे के नरसिंहपुर दौरे पर हैं। यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने क्षेत्र में सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण किया, साथ ही सिंगल क्लिक के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि का अंतरण भी किया है।

कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत प्रदेश के 35.56 लाख से अधिक हितग्राहियों को 213.41 करोड़ से अधिक की राशि सिंगल क्लिक पर खातों में ट्रांसफर की।

स्कूल बस को दिखाई हरी झंडी

आपको बता दें कि, कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शासकीय सांदीपनि स्कूल बस सेवा का शुभारंभ करते हुए की। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर छात्रों के लिए चलाई जाने वाली स्कूल बस को रवाना किया।

ग्रामीणों को मिला संपत्ति का अधिकार

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत पात्र ग्रामीणों को संपत्ति के अधिकार अभिलेख भी वितरित किए। साथ ही, विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ सौंपे।

खबर अपडेट हो रही है…

बड़ी खबरें

View All

नरसिंहपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग