Collector Rajni Singh नरसिंहपुर. कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर पालिका अधिकारियों के साथ कलेक्टर रजनी सिंह ने बैठक कर निकायो के कार्यो की समीक्षा की। निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्रों के वार्डों व शहरों में साफ- सफाई नियमित रूप से हो, जिससे वार्ड व शहर में साफ- सफाई नजर आए। पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी […]
Collector Rajni Singh नरसिंहपुर. कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर पालिका अधिकारियों के साथ कलेक्टर रजनी सिंह ने बैठक कर निकायो के कार्यो की समीक्षा की। निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्रों के वार्डों व शहरों में साफ- सफाई नियमित रूप से हो, जिससे वार्ड व शहर में साफ- सफाई नजर आए। पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ तत्परता से मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। जो निर्माण कार्य पूरे नहीं हुए हैं, उन्हें समय सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों में कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय का भुगतान समय सीमा में किया जाए।
बैठक में कलेक्टर ने निकायों में कार्यरत अमले की जानकारी ली। उपलब्ध संसाधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन- कचरा निपटान, राजस्व वसूली, पट्टा सर्वेक्षण वर्ष 2025, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0- नवीन व प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के कार्यों व उपलब्धियों की समीक्षा की। उन्होंने अमृत 2.0 के अंतर्गत किए गए निर्माण कार्यों, एमपी यूडीसी के निर्माण कार्य, मुख्यमंत्री अधोसंरचना के निर्माण कार्यों, सांसद व विधायक निधि के निर्माण कार्यों, खनिज विभाग से संबंधित कार्य, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, एनटीपीसी सीएसआर मद के निर्माण कार्यों और राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के कार्यों की जानकारी ली। बैठक में सीएमओ नीलम चौहान सहित जिले के नगरीय निकायों के सीएमओ व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।