नरसिंहपुर

जर्मन विकास बैंक के प्रतिनिधि मंडल ने देखे सीवरेज परियोजना के कार्य, नए सीवर कनेक्शन करने के निर्देश

German Development Bank reached Narsinghpur नरसिंहपुर. नगरीय क्षेत्र नरसिंहपुर में चल रहे सीवरेज परियोजना के कार्यो का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को जर्मन विकास बैंक का दो सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल नरसिंहपुर पहुंचा। जिनके साथ भोपाल से आए तीन सदस्य भी शामिल रहे। टीम ने सीवरेज परियोजना का निरीक्षण किया। कार्यों की प्रगति देखी और […]

less than 1 minute read
परियोजना कार्यो को देखते हुए प्रतिनिधि मंडल।

German Development Bank reached Narsinghpur नरसिंहपुर. नगरीय क्षेत्र नरसिंहपुर में चल रहे सीवरेज परियोजना के कार्यो का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को जर्मन विकास बैंक का दो सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल नरसिंहपुर पहुंचा। जिनके साथ भोपाल से आए तीन सदस्य भी शामिल रहे। टीम ने सीवरेज परियोजना का निरीक्षण किया। कार्यों की प्रगति देखी और आगामी अवधि में नए सीवर कनेक्शन शीघ्रता से प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्व में दिए गए कनेक्शनों की समीक्षा कर उनकी वर्तमान स्थिति का भी जायजा लिया। इस अवसर पर केएफडब्ल्यू के विशेषज्ञ लुकास व राहुल मनकोटिया, मप्र अर्बन डेवलपमेंट कंपनी एमपीयूडीसी पीआइयू जबलपुर के सामुदायिक विकास अधिकारी, सब इंजीनियर, पीएमसी तथा संविदाकार के प्रतिनिधि मौजूद रहे। टीम ने परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नागरिकों को बेहतर सीवरेज सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एमपीयूडीसी के प्रशांत गुप्ता ने बताया कि परियोजना कार्य में अब तक करीब 15900 कनेक्शन किए जा चुके हैं, साथ ही करीब 130 किमी लाइन बिछाई गई है। नगरीय क्षेत्र में 5300 से ज्यादा मेन होल बनाए गए हैं। परियोजना का कार्य लगभग पूरा हो गया है। टीम शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे पहुंची थी और निरीक्षण कर दोपहर में ही उसकी वापिसी हो गई।

Published on:
21 Feb 2026 12:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर