नरसिंहपुर

बाजार में दिखने लगी होली की रौनक, होलिका के साथ गिफ्ट में प्रहलाद की मूर्ति

Holi festival नरसिंहपुर. जिले में होली पर्व को लेकर बाजारों में रौनक दिखाई देने लगी है। मुख्य बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में रंग, गुलाल, पिचकारी और पूजन सामग्री की अस्थायी दुकानें सज गई हैं। व्यापारियों के अनुसार त्योहार को लेकर तैयारियां जोर पकड़ रही हैं। लेकिन परीक्षाएं चलने से दुकानों पर बच्चों की ग्राहकी फिलहाल […]

2 min read
मूर्तिकार के यहां रंगरोगन के बाद तैयार होलिका की प्रतिमाएं।

Holi festival नरसिंहपुर. जिले में होली पर्व को लेकर बाजारों में रौनक दिखाई देने लगी है। मुख्य बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में रंग, गुलाल, पिचकारी और पूजन सामग्री की अस्थायी दुकानें सज गई हैं। व्यापारियों के अनुसार त्योहार को लेकर तैयारियां जोर पकड़ रही हैं। लेकिन परीक्षाएं चलने से दुकानों पर बच्चों की ग्राहकी फिलहाल कम है लेकिन एक-दो दिन में बढऩे की उम्मीद व्यापारी जता रहे हैं। मूर्तिकारों द्वारा होलिका की करीब 5 फीट व प्रहलाद की करीब एक फीट की प्रतिमाएं बनाईं गईं हैं। जिसमें खास यह है कि होलिका के साथ प्रहलाद की मूर्ति बतौर गिफ्ट दी जा रही है।
जिले भर में होलिकाष्टक के साथ ही जहां नए मांगलिक कार्यो पर विराम लग गया है वहीं त्योहार की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर होलिका दहन होता है। मूर्तिकार दिलीप प्रजापति ने बताया कि कई समितियों ने प्रतिमाओं की भी बुकिंग करना शुरू कर दिया है। विभिन्न मोहल्लों में होलिका समितियां सक्रिय हैं। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार आयोजन की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

होली के लिए बाजार में दुकानें लगकर तैयार हैं।


इस बार बाजार में क्या है खास
व्यापारियों के अनुसार इस बार बाजार में हर्बल गुलाल और प्राकृतिक रंगों की मांग बढ़ रही है। बच्चों के लिए कार्टून आकृतियों वाली पिचकारी, टैंक पिचकारी और धातु रंग की आकर्षक डिजाइन उपलब्ध हैं। साथ ही रंगीन धुआं करने वाले पाउडर, पारंपरिक अबीर-गुलाल और सजावटी पूजन सामग्री भी बिक्री के लिए रखी गई है।

Published on:
25 Feb 2026 01:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर