नरसिंहपुर

नवरात्र पर इस बार भी महंगाई की मार

पूजन सामग्री से लेकर फलाहारी वस्तुएं भी हुईं महंगी
2 min read
• •
Updated: 8 Oct 2018, 10:10 PM IST
aaj ka rashifal dainik rashifal today 11 january rashifal daily horoscope horoscope in hindi
aaj ka rashifal dainik rashifal today 11 january rashifal daily horoscope horoscope in hindi

नरसिंहपुर। एक दिन बाद से नवरात्र त्योहार शुरू होने वाला है। इसी के साथ पूरे ९ दिन तक जिले भर में व्रत, हवन, पूजन, जगराता और भंडारों का सिलसिला चलता रहेगा। चैत्र नवरात्र की बजाय इस नवरात्र में ज्यादा संख्या में श्रद्धालु व्रत रखते हंै क्योंकि इस मौसम में थोड़ा ठंडक शुरू हो जाती है। नवरात्र में जहां पूजन सामग्री की खपत बढ़ जाती है वहीं फलाहार के लिए फलों और अन्य फलाहारी सामग्री की मांग भी काफी ज्यादा होती है। पत्रिका ने पूजन और फलाहारी सामग्री की महंगाई को लेकर पड़ताल की तो यह बात सामने आई कि महंगाई व्रत और पूजन अर्चन करने वालों की जेब पर इस बार भी अधिक भार डालेगी।

आसमान पर पहुंचे कपूर के भाव
पिछले ४ माह में कपूर की कीमतें दो गुनी हो चुकी हंै। कर्पूर आरती का पूजन में विशेष महत्व है। इस बार कपूर १५०० रुपए किलो बिक रहा है। कपूर के भाव सुनकर लोग चौंक जाते हैं। गुग्गल के भाव ७०० रुपए प्रति किलो हो गए हैं। नवरात्र में कई श्रद्धालु प्रतिदिन हवन करते हैं इस बार अच्छी किस्म की सुगंधित हवन सामग्री १५० से २०० रुपए प्रतिकिलो तक बेची जा रही है। शुद्ध घी के बिना हवन नहीं होता, ब्रांडेड कंपनियों का गाय का देसी घी ५५० रुपए प्रति किलो बिक रहा है। पूजा में उपयोग होने वाली सुपारी भी ३८० रुपए प्रतिकिलो है। सूखा नारियल २० रुपए नग, रुई बत्ती ५० रुपए में ७२ ग्राम, अष्टगंध ४० रुपए में १३० ग्राम जबकि सूखी धूप बत्ती, लोबान १५ रुपए में १२ नग और गीली धूप बत्ती १५ रुपए में १० नग की दर से बिक रही है।
---------
फलाहार भी हुआ महंगा
गणेश उत्सव के दौरान फलों के दाम बढ़े थे फिर पितृपक्ष में कम हुए थे पर अब पिछले तीन दिनों से फलों के भाव फिर अधिक हो गए हैं। अच्छी किस्म का सेव १२० रुपए प्रति किलो, केला ४० रुपए दर्जन, अनार १२० रुपए प्रति किलो और पपीता ४० रुपए प्रति किलो हो गया है। साबूदाना, सिंघाड़े के आटे व अन्य चीजों से बनाई जानी वाली फलाहारी सामग्री के दाम ३२० रुपए प्रति किलो तक हो गए हैं।
---------------------------------

Updated on:
8 Oct 2018, 10:10 PM IST
Published on: