नरसिंहपुर

सरकारी स्कूलों में नरसिंहपुर सबसे आगे, निजी में साईंखेड़ा का दबदबा जिले में 53.46 प्रतिशत सरकारी व 46.54 प्रतिशत स्कूलों में नामांकन

जिले के कुल नामांकन में सरकारी स्कूलों की हिस्सेदारी निजी स्कूलों से अधिक है। विकासखंडवार स्थिति में नरसिंहपुर विकासखंड 23,393 विद्यार्थियों के साथ पहले स्थान पर है।
2 min read
जिले के सरकारी स्कूलों में भले ही व्यवस्थागत कई कमियां हों, लेकिन इस सत्र में अब तक हुए नामांकन के मामले में सरकारी स्कूलों की दर्ज संख्या बढ़ रही है। नामांकन के अब तक दर्ज आंकड़ों में जिले भर में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक करीब 2,02,823 विद्यार्थियों का नामांकन दर्ज किया गया है।
जिले के स्कूलों में इस बार दर्ज संख्या में वृद्धि हो रही है।

government schools account for a larger share नरसिंहपुर. जिले के सरकारी स्कूलों में भले ही व्यवस्थागत कई कमियां हों, लेकिन इस सत्र में अब तक हुए नामांकन के मामले में सरकारी स्कूलों की दर्ज संख्या बढ़ रही है। नामांकन के अब तक दर्ज आंकड़ों में जिले भर में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक करीब 2,02,823 विद्यार्थियों का नामांकन दर्ज किया गया है। जिसमें खास यह है कि इनमें 1,08,432 विद्यार्थी सरकारी स्कूलों में और 94,391 विद्यार्थी निजी स्कूलों में अध्ययनरत हैं। यानी जिले के कुल नामांकन में सरकारी स्कूलों की हिस्सेदारी निजी स्कूलों से अधिक है।
शिक्षा विभाग के अनुसार विकासखंडवार स्थिति में नरसिंहपुर विकासखंड 23,393 विद्यार्थियों के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद गोटेगांव (19,975), चीचली (17,826), साईंखेड़ा (17,255), चांवरपाठा (15,699) और करेली (14,284) का स्थान है जो सबसे कम है। वहीं निजी स्कूलों में तस्वीर अलग है। यहां साईंखेड़ा 22,483 विद्यार्थियों के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद करेली (16,350), नरसिंहपुर (15,699), गोटेगांव (14,696), चांवरपाठा (13,681) और चीचली (11,482) का स्थान है। यानी निजी स्कूलों में सबसे कम नामांकन चीचली विकासखंड में दर्ज किया गया है। आंकड़े बता रहे हैं कि चांवरपाठा, चीचली, गोटेगांव और नरसिंहपुर विकासखंडों में सरकारी स्कूलों का नामांकन निजी स्कूलों से अधिक है। इसके विपरीत करेली और साईंखेड़ा ऐसे विकासखंड हैं, जहां निजी स्कूलों में सरकारी स्कूलों की तुलना में अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
कुल नामांकन में सांईखेड़ा आगे
जिले के कुल नामांकन में भी साईंखेड़ा (39,738) पहले, नरसिंहपुर (39,092) दूसरे और गोटेगांव (34,671) तीसरे स्थान पर हैं। सबसे कम कुल नामांकन चांवरपाठा और चीचली में समान रूप से 29,380-29,380 दर्ज किया गया है।
फैक्ट फाइल

कुल नामांकन- 2,02,823
सरकारी स्कूल-1,08,432
निजी स्कूल-94,391
सरकारी स्कूलों की हिस्सेदारी- 53.46 प्रतिशत
निजी स्कूलों की हिस्सेदारी- 46.54 प्रतिशत
विकासखंडवार स्थिति
कुल नामांकन में सबसे आगे - साईंखेड़ा (39,738)
सरकारी स्कूलों में सबसे आगे-नरसिंहपुर (23,393)
निजी स्कूलों में सबसे आगे- साईंखेड़ा (22,483)
सरकारी स्कूलों में सबसे कम नामांकन- करेली (14,284)
निजी स्कूलों में सबसे कम नामांकन- चीचली (11,482)
वर्जन
सरकारी स्कूलों की नामांकन स्थिति निजी के मुकाबले बेहतर स्थिति में हैं। अभी नामांकन की प्रक्रिया चल रही है इसलिए और वृद्धि हो सकती है। लोगों का सरकारी स्कूलों के प्रति भरोसा निरंतर बढऩा अच्छी बात है।
प्रदीप द्धिवेदी, डीपीसी नरसिंहपुर

Updated on:
26 Jul 2026 12:21 pm
Published on:
26 Jul 2026 12:21 pm
Also Read
View All
डॉक्टर ने लिखी थी हत्या की स्क्रिप्ट, आनंद मुख्य किरदार, इंदिरानगर हत्याकांड के वक्त आरोपी एक-दूसरे को दे रहे थे पल-पल की अपडेट

साहब, कहां गई हमारी सडक़ और नाली? सात साल बाद भी कार्य नहीं वार्ड के नागरिक नगर प्रशासन से कर रहे सवाल

नरसिंहपुर में ट्रैक्टर मार्च कर किसानों ने मांगों पर बुलंद की आवाज, 225 से ज्यादा ट्रैक्टर लेकर आई किसानों की भीड़

‘तुमने मेरे घर वालों की दी बाइक क्यों बेची?’ नरसिंहपुर में पत्नी की बात सुन टूटा पति, दी जान

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान-खिलाडिय़ोंं, शिक्षकों और युवाओं ने लिया हरियाली बढ़ाने संकल्प,पार्क में रोपे पौधे