नरसिंहपुर

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान-खिलाडिय़ोंं, शिक्षकों और युवाओं ने लिया हरियाली बढ़ाने संकल्प,पार्क में रोपे पौधे

लोगों ने एक स्वर में आह्वान किया कि अधिक से अधिक सुरक्षित स्थानों पर पौधे लगाएं और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं।
3 min read
शिक्षकों, खिलाडिय़ोंं, छात्र-छात्राओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नगर पालिका के प्रतिनिधियों ने आम, आंवला सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार प्रजातियों के पौधे रोपकर उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया।
पत्रिका हरित प्रदेश अभियान में सहभागी शिक्षक, खिलाड़ी, विद्यार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता।

Patrika Harit Pradesh नरसिंहपुर. पत्रिका समूह के हरित प्रदेश अभियान के तहत सदर मंदिर के पीछे विकसित हो रहे प्रस्तावित अटल पार्क में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया गया। शिक्षकों, खिलाडिय़ोंं, छात्र-छात्राओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नगर पालिका के प्रतिनिधियों ने आम, आंवला सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार प्रजातियों के पौधे रोपकर उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया। रविवार शाम कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने एक स्वर में पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान की सराहना करते हुए लोगों से आह्वान किया कि बारिश के इस अनुकूल मौसम में अधिक से अधिक सुरक्षित स्थानों पर पौधे लगाएं और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं। वक्ताओं ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण ही सफलता है।

खेल प्रशिक्षक, जनसंपर्क अधिकारी पौधे लगाते हुए।


वॉलीबॉल संघ के जोनल सचिव मनीष कटारे ने कहा कि जिस प्रकार स्वस्थ जीवन के लिए खेल आवश्यक हैं, उसी प्रकार स्वस्थ पर्यावरण के लिए पौधरोपण अनिवार्य है। हमारा स्वास्थ्य तभी सुरक्षित रहेगा, जब प्रकृति हरी-भरी रहेगी।

खिलाड़ी छात्राएं पौधरोपण करते हुए।

पीएम एक्सीलेंस पीजी कॉलेज के क्रीड़ा अधिकारी अर्पित सक्सेना ने खिलाडिय़ों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कहा कि खेल के साथ प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी भी हर खिलाड़ी का दायित्व है।

बॉलीवाल खिलाड़ी पौधा लगाते हुए।

सहायक संचालक जनसंपर्क राहुल वासनिक ने कहा कि पौधरोपण के साथ उनकी नियमित देखरेख करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। यदि कोई व्यक्ति स्वयं पौधा नहीं लगा सकता, तो वह पहले से लगे पौधों की सुरक्षा कर भी पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

शिक्षकगण पौधा लगाते हुए।

शिक्षक एलपी गिरदौनिया, धनीराम मेहरा और क्रिकेट प्रशिक्षक पंकज नेमा ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करें, तभी हरित प्रदेश का सपना साकार होगा।

महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी पौधा लगाते हुए।

नगर पालिका के अरविंद नामदेव ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष नीरज दुबे एवं सीएमओ गजेंद्र सिंह लोधी के मार्गदर्शन में पार्क का सौंदर्यीकरण लगातार किया जा रहा है। पार्क विकसित होने के बाद यह नगरवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण हरित स्थल बनेगा। उन्होंने नागरिकों से इसके संरक्षण और संवर्धन में सहयोग की अपील की।
पौधरोपण अभियान में सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश श्रीवास्तव, वॉलीबॉल, खो-खो, क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाडिय़ों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सहभागी खिलाडिय़ों में निशा मिश्रा, मानसी कुशवाहा, बीनू ठाकुर, मीना यादव, शिवानी धुर्वे, अमीषा शर्मा, टीना, प्रियंका, विद्या, विवेक, साहिल सोनी, शुभम लिल्हारे, अनमोल, अभिषेक परते, दिलीप सहित अनेक खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Updated on:
15 Jul 2026 01:21 pm
Published on:
15 Jul 2026 01:21 pm
Also Read
View All
विभाग नहीं सुधरवा सका स्कूल तो बच्चों को पढ़ाई के लिए ग्रामीण ने खोले घर के द्वार, जांच टीम को पढ़ते मिले बच्चे

आवास का इंतजार दे रहा तकलीफ, अपात्रों को मिल रहा लाभ, खराब मौसम में भी लाभ की उम्मीद में फरियादियों की गुहार

विभाग को नहीं पता कितने स्कूलों में जलभराव, कितने स्कूल मार्ग खराब, कच्चे रास्ते, जलभराव ने बिगाड़ी पढ़ाई की राह

वेरावल एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंड होने से उठा धुआं, श्रीधाम स्टेशन पर रुकी ट्रेन, दूसरी घटना में यात्री की कटकर मौत

खेतों में लौटी रौनक, जिले में 91350 हेक्टेयर से अधिक रकबे में बोवनी देरी से शुरू हुआ सीजन, अधिक नमी बन रही चुनौती