नरसिंहपुर

पत्नी को पुल से धक्का दिया फिर सिर पर पत्थर पटक कर दी थी नृशंस हत्या

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार,आपसी विवाद में की थी पत्नी की हत्या
less than 1 minute read
बांसवाड़ा
,

करेली. छह जनवरी की रात नेशनल हाइवे ४४ पर रेलवे ब्रिज के नीचे संदिग्ध सडक़ हादसे में २9 वर्षीय दीपा शर्मा की मौत के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति शैलेन्द्र कुमार शर्मा निवासी सुभाष वार्ड पीरा को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मृतिका दीपा के पति शैलेंद्र ने ही सुनियोजित तरीके से दीपा की रेलवे ओवरब्रिज से नीचे धक्का देकर फिर सिर पर पत्थर पटक कर हत्या की थी। आरोपी शैलेंद्र पूर्व नियोजित तरीके से 5 जनवरी की रात अपनी बाइक पर पत्नी दीपा व प्रत्यक्षदर्शी साक्षी को साथ लेकर ढाबा पर खाना खाने गया था। वापस लौटते समय एनएच-44 रेलवे ब्रिज के ऊपर सिगरेट पीने के लिए रुका। पत्नी दीपा को ब्रिज की रेलिंग पर बैठाकर बातचीत करने लगा। इसी दौरान मौका पाकर पत्नी दीपा को धक्का देकर पुल से नीचे गिरा दिया। कुछ समय बाद नीचे जाकर देखा तो दीपा की सांसें चल रहीं थी। लेकिन वह उठ नहीं पा रही थी। जिसके बाद शैलेंद्र ने पत्नी दीपा के सिर पर पत्थर पटक कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या को हादसे का रूप देने स्वयं को चोटिल कर डायल 100 को पत्नी का एक्सीडेंट होने की सूचना दी।

Published on:
07 Jan 2023 11:50 pm
Also Read
View All
नरसिंहपुर में पकड़ाई रिश्वतखोर जोड़ी, लोकायुक्त ने सहकारिता अधिकारी व प्रभारी प्रबंधक को पकड़ा

‘पलक झपकते ही बाइक चोरी’ चाचा-भतीजे की जोड़ी ने किया था नाक में दम, नरसिंहपुर पुलिस ने 11 बाइकों के साथ पकड़ा

नरसिंहपुर शहरी क्षेत्र में ही रोड के गड्ढों में फंस रहे वाहन, जिम्मेदार बेखबर, रेलवे ब्रिज के धीमे निर्माण से डायवर्ट रूट ने बढ़ाई परेशानी

जिले में बारिश का दौर जारी, बरगी के पानी से नर्मदा में बाढ़ का असर बरकरार, मेला पुल से दूसरे दिन भी नहीं हो सका आवागमन शुरू

नरसिंहपुर में ईडी के छापे, पूर्व विधायक संजय शर्मा के कारोबारी ठिकानों और नजदीकी के आवास पर कार्रवाई