Ujjwala scheme are causing problems नरसिंहपुर. जिले में उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन कराने के लिए हितग्राही महिलाओं को योजना के नियम परेशानी बढ़ा रहे हैं। क्योंकि कनेक्शन की पात्रता के लिए महिलाओं को यह भी बताना है कि उनके नाम से कोई चारपहिया वाहन नहीं है। इसलिए महिलाओं को अपने आवेदनों पर हस्ताक्षर […]
Ujjwala scheme are causing problems नरसिंहपुर. जिले में उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन कराने के लिए हितग्राही महिलाओं को योजना के नियम परेशानी बढ़ा रहे हैं। क्योंकि कनेक्शन की पात्रता के लिए महिलाओं को यह भी बताना है कि उनके नाम से कोई चारपहिया वाहन नहीं है। इसलिए महिलाओं को अपने आवेदनों पर हस्ताक्षर कराने के लिए परिवहन विभाग तक आने की नौबत बन रही है। कई महिलाएं इसके लिए समय और पैसा दोनों खर्च करते हुए गांव-कस्बों और शहरी क्षेत्रों से तक परिवहन विभाग तक पहुंचती है।
जिले में उज्जवला योजना के तहत अब तक कनेक्शनों की संख्या 1 लाख 65 हजार के पार कर गई है। बताया जाता है कि उज्जवला 3.0 के शुरू होने से फिर से गैस कनेक्शन के लिए पात्र महिलाओं की संख्या अधिक सामने आने लगी है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग विभिन्न गैस एंजेसियों के माध्यम से मिल रहे आवेदनों में प्रक्रिया पूरी करने में जुटा है ताकि समय पर हितग्राही महिलाओं को कनेक्शन मिल जाएं। योजना में पात्रता के लिए 14 बिंदु निर्धारित हैं। जिनको पूरा करने के बाद ही हितग्राही को योजना के तहत कनेक्शन के लिए पात्र माना जाता है।
सिर्फ हस्ताक्षर कराने आना पड़ा नरसिंहपुर
योजना के तहत गैस कनेक्शन की पात्रता मिल सके इसके लिए गोटेगांव क्षेत्र निवासी दो महिलाएं परिवहन विभाग पहुंची। महिलाओं ने बताया कि उनकी सारी प्रक्रिया तो पूरी हो गई है लेकिन अब यहां से हस्ताक्षर कराना है कि उनके नाम से कोई चारपहिया वाहन नहीं है। इसके बाद ही उन्हें गैस कनेक्शन मिल पाएगा। महिलाओं ने बताया कि गैस कनेक्शन जरूरी है इसलिए उन्हें कामकाज छोडकऱ और पैसा खर्च कर यहां आना पड़ा। क्योंकि स्थानीय स्तर पर यही कहा गया था कि हस्ताक्षर नरसिंहपुर में ही होंगे। वहीं खाद्य आपूर्ति विभाग से जुड़े अधिकारी कहते हैं कि योजना के लिए पात्र हितग्राही लगातार आवेदन कर रहे हैं। उज्जवला 3.0 में अब तक 3500 से ज्यादा हितग्राही बन चुके हैं। कई बार हितग्राही अपने स्तर पर ही सीधे नरसिंहपुर पहुुंच जाते हैं।
इकठ़्ठे भी आते हैं आवेदन
मामले में जिला परिवहन अधिकारी रवि बरेलिया ने बताया कि हितग्राही महिलाओं को यहां तक आने में परेशानी न हो इसके लिए विभाग की ओर से एंजेसियों और संबंधित अमले को भी कहा जा चुका है कि वह किसी जिम्मेदार व्यक्ति के माध्यम से इकठ्ठे आवेदन यहां ला सकते हैं। जिससे सभी हितग्राही परेशान न हों। कई बार इस तरह से आए आवेदनों में तत्काल कार्रवाई पूरी की जा चुकी है।