tehsil will soon start smoothly नरसिंहपुर. नरसिंहपुर तहसील के कामकाज जल्द ही सुचारू रूप से शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के करीब 4 कक्षों से शुरू हो जाएंगे। राजस्व अमला दशकों पुराने भवन से अपनी-अपनी शाखाओं की सामग्री ढुलवाकर नए अस्थाई ठिकाने पर ले जाने में लगा है। जहां अभी से चहल-पहल शुरू हो गई है। लेकिन […]
tehsil will soon start smoothly नरसिंहपुर. नरसिंहपुर तहसील के कामकाज जल्द ही सुचारू रूप से शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के करीब 4 कक्षों से शुरू हो जाएंगे। राजस्व अमला दशकों पुराने भवन से अपनी-अपनी शाखाओं की सामग्री ढुलवाकर नए अस्थाई ठिकाने पर ले जाने में लगा है। जहां अभी से चहल-पहल शुरू हो गई है। लेकिन जिन लोगों को इस नए ठिकाने की जानकारी नहीं है वह पुराने ठिकाने पर ही पहुंच रहे है। तहसील का नया भवन करीब 6 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से बनाया जाना है। जिससे पुराने भवन को तोडऩे का कार्य शुरू हो गया है।
जिला मुख्यालय के पॉलिटेक्निक कॉलेज से पूर्व में निर्वाचन संबंधी गतिविधियां होती रही हैं। जिससे जिन कक्षों से पूर्व में यह कार्य होता था उन्हीं कक्षों को तहसील कार्यालय चलाने के लिए निर्धारित कर दिया गया है। जहां पर राजस्व अमला अपनी-अपनी अलमारी-फर्नीचर को रखवाने में लगा है। तहसील न्यायालय के लिए भी जगह की उपलब्धता देखते हुए व्यवस्था की जा रही है। तहसील का पुराना भवन टूटने और नए ठिकाने पर व्यवस्थाएं निर्धारित होने से इन दिनों तहसील परिसर सूना-सूना दिख रहा है। राजस्व संबंधी कार्य कराने के लिए आने वाले हितग्राहियों को भी यह मुश्किल हो रही है कि वह आखिर कार्य कराने कहां जाएं।
नए ठिकाने से यह होगी अस्थाई राहत और दिक्कत
बाहर से आने वाले हितग्राही बस स्टैंड के पास कॉलेज के कक्षों में तहसील चलने से आसानी से पहुंच सकेंगे। लेकिन उनके लिए न्यायालय संबंधी कार्य कराने के लिए पुराने ठिकाने तक ही आना पड़ेगा। वहीं तहसील के अलावा अन्य विभाग भी कलेक्ट्रेट के आसपास हैं तो हितग्राहियों को कार्य की प्राथमिकता के आधार पर आवाजाही तय करना पड़ेगी।
वर्जन
कॉलेज के कुछ कक्षों से कामकाज शुरू हो रहा है, आगामी 23 फरवरी से सुचारू रूप से नई जगह से कार्य चलने लगेगा। पुराने भवन से सामग्री नई जगह पहुंच रही है। नया भवन पीआइयू के जरिए करीब 6 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से बनना है।
आकाश दहारे, तहसीलदार नरसिंहपुर
अभी तो सामग्री पहुंंच रही है कॉलेज के कक्ष में, अभी जहां से कार्य चल रहा था वह भवन पुराना हो चुका है, नया बनना है, इसलिए स्थान परिवर्तन हो रहा है।
मणिंद्र कुमार सिंह, एसडीएम नरसिंहपुर