21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समय पर कार्य न हो तो एंजेसी पर करें कार्रवाई, इतबारा बाजार से हटाएं अतिक्रमण

collector inspected the sewer treatment plant नरसिंहपुर. नगरपालिका नरसिंहपुर क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यो का शुक्रवार को कलेक्टर रजनी सिंह ने निरीक्षण किया। कलेक्टर ने केएफडब्ल्यू से वित्तपोषित सीवर परियोजना के अंतर्गत डेडवारा स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पर शोधन प्रक्रिया के उपरांत प्राप्त जल का अपने […]

2 min read
Google source verification
कलेक्टर ने केएफडब्ल्यू से वित्तपोषित सीवर परियोजना के अंतर्गत डेडवारा स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पर शोधन प्रक्रिया के उपरांत प्राप्त जल का अपने समक्ष परीक्षण कराकर गुणवत्ता का अवलोकन किया।

नगर में चल रहे रोड निर्माण का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर।

collector inspected the sewer treatment plant नरसिंहपुर. नगरपालिका नरसिंहपुर क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यो का शुक्रवार को कलेक्टर रजनी सिंह ने निरीक्षण किया। कलेक्टर ने केएफडब्ल्यू से वित्तपोषित सीवर परियोजना के अंतर्गत डेडवारा स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पर शोधन प्रक्रिया के उपरांत प्राप्त जल का अपने समक्ष परीक्षण कराकर गुणवत्ता का अवलोकन किया। निर्देश दिए कि ट्रीटमेंट के पश्चात निकलने वाला जल निर्धारित मानकों के अनुरूप हो। अमृत 2.0 के अंतर्गत नरसिंह तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य को देखते आशमा कंस्ट्रक्शन पटनिया को एक सप्ताह के भीतर प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रगति संतोषजनक न होने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश सीएमओ नीलम चौहान को निर्देशित किया।


कलेक्टर सिंह ने कायाकल्प योजना 1.0 में कॉलेज रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इतवारा बाजार क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को हटाने निर्देश दिए, जिससे आवागमन सुगम हो सके। वहीं तिलक वार्ड में निर्माणाधीन पानी की टंकी का निरीक्षण कर ठेकेदार को निर्माण स्थल पर आवश्यक सुरक्षा उपकरण, बेरिकेटिंग एवं श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए। समय सीमा में कार्य पूर्ण न होने पर संबंधित एजेंसी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सभी निर्माण कार्यों में लगी एजेंसियों को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक यंत्री, उपयंत्री, मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी, आरवी एसोसिएट पीडीएमसी के प्रतिनिधि तथा संबंधित योजनाओं के ठेकेदार मौजूद रहे।