नरसिंहपुर

Navratri Special आज नम आंखों से देंगे मां को विदाई

होगा बुराई के रावण का दहन नवरात्र पर्व का समापन
2 min read
Navratri
Navratri

गाडरवारा। नौ दिन चली नवरात्रि के उपरांत आज दसवें दिन दशहरे पर मां को नम आंखों से विदाई दी जाएगी। नगर एवं समीपी अंचलों में दशहरे के चल समारोह निकलेेंगे। इसके पूर्व नवमीं को गांवों से लेकर नगर तक जगह जगह कन्या भोज के आयोजन चलते रहे। घरों घर कन्या भोज के साथ अनेक मंदिरों तथा लोगों द्वारा रखे गए जवारे विसर्जन यात्राएं निकाली गईं। वहीं सुबह से ही देवी के मंदिरों में श्रद्धालु महिलाएं हलुए पूरी का भोग लगाने पहुंचती रहीं तथा जमकर श्रद्धा के नारियल चढ़ाए गए। सबसे अधिक लोग प्राचीन खेरापति मंदिर पर पहुंचे। जहां माता को अंतिम दिन जल ढार कर भोग लगाने पूजन अर्चन का क्रम जारी रहा। देपी प्रतिमा स्थापना पंडालों में भी सुबह से ही दर्शनार्थी मां के दर्शनार्थ पहुंचते रहे। इस दौरान खेरापति मंदिर के अलावा शक्तिधाम बंजारी माता, कांच मंदिर, बीजासेन, सिंहवाहिनी, हिंगलाजमाता आदि सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
पूजा पाठ का रहा जोर
मंदिरों के अलावा अनेक श्रद्धालुओं के घरों में भी पूजा पाठ का विशेष जोर रहा। कुछ जगह नौ दिन के दुर्गा सप्तशती पाठ रखे गए थे। जहां नवमी पर उनका समापन हुआ। वहीं लोगों ने नवमी पर अपने घरों में पूजन कर दुर्गा चालीसा, सप्तशती पाठ आदि किए। हर ओर धर्ममय वातावरण बना रहा। पंडालों में धार्मिक गीतों की गूंज माहौल को और धर्ममय बनाती रही।
आज से होंगे विसर्जन
आज दशहरे से प्रतिमाओं के विसर्जन के क्रम आरंभ होंगे जिसमें बाजे गाजे के साथ मां की प्रतिमाएं निकालकर मातारानी को अश्रुपूर्ण विदाई दी जाएगी। इस दौरान चल समारोह में बानाधारी श्रद्धालु, जवारे कलश रखे महिलाएं एवं अखाड़े के करतब आकर्षण के केंद्र रहते हैं। अधिकतर प्रतिमाएं दशहरे पर तथा शेष अगले दिन विसर्जित करने ले जाई जाती हैं। वहीं गिनी चुनी प्रतिमाओं के विसर्जन पूर्णिमा तक चलते रहते हैं। इस प्रकार नवरात्रि पर्व का समापन होकर लोग दीपावली की तैयारियों में लग जाते हैं।
राजपूत क्षत्रिय सभा का दशहरा मिलन, रावण दहन आज
राजपूत क्षत्रिय सभा द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दशहर मिलन उत्सव के मौके पर मां शारदा जागरण ग्रुप भोपाल द्वारा मनमोहक धार्मिक गीतों की प्रस्तुति एवं रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें आज शुक्रवार को पुराने कॉलेज ग्राउंड पर शाम 05:15 बजे से रामायण पाठ, 07:15 बजे पूजन, शस्त्र पूजन रात आठ बजे से देवी जागरण एवं रात दस बजे रावण दहन होगा। समस्त नागरिकों से सपरिवार उपस्थित होकर आनंद लेने की अपील आयोजकों ने की है।

Also Read
View All
‘सनातन, युवा और चुनाव आयोग…’, नरसिंहपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर निशाना

नरसिंहपुर में पकड़ाई रिश्वतखोर जोड़ी, लोकायुक्त ने सहकारिता अधिकारी व प्रभारी प्रबंधक को पकड़ा

‘पलक झपकते ही बाइक चोरी’ चाचा-भतीजे की जोड़ी ने किया था नाक में दम, नरसिंहपुर पुलिस ने 11 बाइकों के साथ पकड़ा

नरसिंहपुर शहरी क्षेत्र में ही रोड के गड्ढों में फंस रहे वाहन, जिम्मेदार बेखबर, रेलवे ब्रिज के धीमे निर्माण से डायवर्ट रूट ने बढ़ाई परेशानी

जिले में बारिश का दौर जारी, बरगी के पानी से नर्मदा में बाढ़ का असर बरकरार, मेला पुल से दूसरे दिन भी नहीं हो सका आवागमन शुरू