नरसिंहपुर

छह दिन रद्द रहेगी जबलपुर से चलने वाली यह ट्रेन

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रहेगा असर
less than 1 minute read
train running from Jabalpur will be canceled for six days
train running from Jabalpur will be canceled for six days

नरसिंहपुर. गाड़ी संख्या 12191/92 निजामुद्दीन-जबलपुर-निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस को छह दिनों के लिए प्रारंभिक स्टेशनों से रद्द किया जा रहा है। लगातार छह दिनों तक ट्रेन रद्द होने के कारण दिल्ली सहित अन्य स्थानों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, उन्हें अन्य ट्रेनों का सहारा लेना पड़ेगा। पमरे जबलपुर मुख्य जनसपंर्क अधिकारी प्रियंका दीक्षित ने बताया कि उत्तर रेलवे के निजामुद्दीन-पलवल खंड पर फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर चौथी रेललाइन हेतु नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण जबलपुर से चलने वाली कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी। इन ट्रेनों में नरसिंहपुर से होकर गुजरने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस भी शामिल हैं। पीआरओ दीक्षित ने बताया कि गाड़ी संख्या 12192 जबलपुर-निजामुद्दीन ट्रेन 24 फरवरी से 29 फरवरी तक व 12191 निजामुद्दीन-जबलपुर 25 फरवरी से 1 मार्च तक प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी।
जनशताब्दी और इंटरसिटी में दी राहत
अत्याधिक यात्री दबाव को देखते हुए रेलवे ने कुछ ट्रेनों में कोच बढ़ाकर राहत दी है। इन ट्रेनों में नरसिंहपुर स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। हबीबगंज-जबलपुर-हबीबगंज जनशताब्दी एक्सप्रेस में एक द्वितीय श्रेणी कुर्सीयन कोच व हबीबगंज-आधारताल-हबीबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस में २ सामान्य श्रेणी कोच बढ़ाए गए हैं।

Published on:
14 Feb 2020 09:21 pm
Also Read
View All
नरसिंहपुर में पकड़ाई रिश्वतखोर जोड़ी, लोकायुक्त ने सहकारिता अधिकारी व प्रभारी प्रबंधक को पकड़ा

‘पलक झपकते ही बाइक चोरी’ चाचा-भतीजे की जोड़ी ने किया था नाक में दम, नरसिंहपुर पुलिस ने 11 बाइकों के साथ पकड़ा

नरसिंहपुर शहरी क्षेत्र में ही रोड के गड्ढों में फंस रहे वाहन, जिम्मेदार बेखबर, रेलवे ब्रिज के धीमे निर्माण से डायवर्ट रूट ने बढ़ाई परेशानी

जिले में बारिश का दौर जारी, बरगी के पानी से नर्मदा में बाढ़ का असर बरकरार, मेला पुल से दूसरे दिन भी नहीं हो सका आवागमन शुरू

नरसिंहपुर में ईडी के छापे, पूर्व विधायक संजय शर्मा के कारोबारी ठिकानों और नजदीकी के आवास पर कार्रवाई