राष्ट्रीय

Kerala Road Accident: केरल में सड़क हादसे में 5 MBBS स्‍टूडेंट्स की मौत

केरल में अलपुझा के कलारकोड में एक कार और बस के बीच भीषण टक्‍कर हादसे में मौके पर ही 5 छात्रों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Dec 03, 2024
Feature image

Kerala Road Accident: केरल में अलपुझा के कलारकोड में एक कार और बस के बीच भीषण टक्‍कर से दर्दनाक हुआ है। अलपुझा के कलारकोड में हुई इस दुखद दुर्घटना में पांच एमबीबीएस छात्रों की जान चली गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार बहुत तेज थी, जिसने कार का टक्‍कर मार दी। कार बुरी तरह से दब गई थी। लोग अंदर फंस गए थे। बड़ी मुश्किल से कार में फंसे लोगों को निकाला जा सका। हादसे में मौके पर ही 5 छात्रों की मौत हो गई।

कौन है पीड़ित?

पीड़ितों की पहचान मुहसिन मुहम्मद, इब्राहिम और देवन के रूप में हुई है, जो वंदनम मेडिकल कॉलेज के फर्स्‍ट ईयर के एमबीबीएस छात्रों में से थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बहुत बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गई है। आपको बता दें की कार को काटकर लोगों को निकाला गया। बचाव कार्य में लगे लोगों को कटिंग मशीन लानी पड़ी। इसके बाद कार के हिस्‍सों को काटकर उसमें से शवों और घायल छात्रों को निकाला जा सका।

Published on:
03 Dec 2024 10:38 am
Also Read
View All
कोलकाता के ताराताला हादसे मामले में 3 लोगों को किया गया गिरफ्तार, शेड गिरने से पांच नागरिकों की हुई थी मौत

CRPF Jawan Commits Suicide: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ, पत्नी से झगड़े के बाद रस्सी लेकर चढ़ गया था पेड़ पर

‘बिना विलय किसी गुट को न मिले मान्यता’, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर बोले शिवसेना (UBT) सांसद अनिल देसाई

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: एक्शन में योगी सरकार, 15 मौतों के बाद 6 पीसीएस अफसरों और 19 इंजीनियरों पर गिरेगी गाज

भारत-अमेरिका में ट्रेड डील की तैयारी! AI और फ्यूचर टेक में बढ़ाएंगे सहयोग, USTR ने किया बड़ा खुलासा