राष्ट्रीय

Odisha: 70 साल की मां ने खेत से तोड़ा गोभी तो बेटे ने खंभे से बांधकर पीटा, गिरफ्तार

Odisha Crime News: उड़ीसा के क्योंझर जिले में एक युवक के अपनी 70 साल की बुजुर्ग मां के साथ मारपीट करने की खबर सामने आई है।

2 min read

कहते हैं कि जब माता-पिता बुजुर्ग हो जाते हैं तो बच्चे उनका सहारा होते हैं। लेकिन क्या हो जब एक मां को उसका बेटा बिजली के खंभे से बांधकर सिर्फ इसलिए मारे की क्योंकि उसने खेत से गोभी तोड़कर खा लिया। दरअसल, उड़ीसा के क्योंझर जिले के सरस्पसी गांव में रहने वाली एक 70 वर्षीय महिला ने अपने बेटे के खेत से फूल गोभी तोड़कर खा ली थी। इसके बाद विवाद खड़ा हुआ और दोनों के बीच जमकर बहस हुई। बहस के बाद बेटे ने महिला को खंभे से बांधा और बुरी तरह पीटा।

बड़े बेेटे की मौत के बाद परिवार से अलग रहती है बुजुर्ग

क्योंझर जिले के सरस्पसी गांव में रहने वाली एक 70 वर्षीय महिला के दो बेटे थे, बड़े बेटे की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद बुजुर्ग महिला अपने बेटे के साथ पारिवारिक कलह के बाद अकेली रहने लगी। सरकारी राशन और ग्रामीणों की दया पर निर्भर रहने वाली महिला के पास आजीविका के लिए कोई अन्य रास्ता नहीं है।

पैसों की सख्त जरूरत वाली पीड़िता ने हाल ही में बेटे के खेत से एक फूलगोभी तोड़कर पड़ोसी को बेच दी। जब उसके बेटे को घटना के बारे में पता चला, तो उसने 70 वर्षीय मां को बिजली के खंभे से बांध दिया और बेरहमी से पिटाई की। बेटे की क्रूर हरकत का वीडियो और फोटो जल्द ही वायरल हो गया। आरोपी की पहचान शत्रुघ्न महंत के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वहीं, इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को हमें कुछ ग्रामीणों ने सूचित किया कि एक बुजुर्ग महिला के साथ उसके बेटे ने बेरहमी से मारपीट किया है। बुजुर्ग की हालत खराब होने के बाद उसे इलाज के लिए एक अस्पताल में ले जाया गया है। बीच बचाव करने पहुंचे गांववालों को भी महिला के बेटे की नाराजगी का सामना करना पड़ा। युवक गांववालों को धमकियां भी दे रहा था।

मामले की जानकारी होते है हमारे कर्मचारी तुरंत अस्पताल पहुंचे और महिला का बयान दर्ज किया। जांच के बाद हमने पाया कि उसके बेटे के खिलाफ आरोप प्रथम दृष्टया सही थे। इसलिए हमने महंत के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Published on:
25 Dec 2023 10:48 am
Also Read
View All
तरबूज खाने से परिवार की मौत के मामले में नया मोड़, फोरेंसिक जांच में चूहे मारने वाली टैबलेट नेगेटिव, जिंक फॉस्फाइड का नहीं मिला सोर्स

तमिलनाडु में विजय के शपथ ग्रहण से पहले नया ट्विस्ट, TVK को एक और पार्टी समर्थन देने को तैयार, मगर सामने रख दी शर्त

आप सांसद का दावा- किसी ने अमित शाह बन कर किया फोन, दिल्ली आइए तो मिलिए

कोरोना से कितना खतरनाक है हंटावायरस? क्रूज शिप पर कहर के बाद 2 भारतीयों की बढ़ी निगरानी, केंद्र सरकार भी अलर्ट

44.6 डिग्री तापमान और लू का रेड अलर्ट: राजस्थान-गुजरात सहित इन राज्यों में गर्मी का दौर शुरू, IMD ने जारी की चेतावनी