राष्ट्रीय

Delhi में आम आदमी पार्टी के हेड ऑफिस का ठिकाना बदला, अब यहां लगेगा जमावड़ा

AAP Head Office Delhi: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मुख्यालय को नया ठिकाना मिल गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jul 2024, 10:43 AM IST
AAP Headquarter Delhi
AAP Headquarter Delhi

AAP New Headquarter DelhiAddress: दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यालय को नया ठिकाना मिल गया है। दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र सरकार ने पार्टी को नया दफ्तर आवंटित किया गया है। AAP की ओर से बताया गया कि पार्टी का नया मुख्यालय अब बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन, नई दिल्ली (New Delhi) में होगा। AAP पार्टी की सियासी बैठकें और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा अब नए पते पर लगेगा। बता दें कि पहले पार्टी का ऑफिस को 206 राऊज एवेन्यू, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली था।

इस तारीख तक खाली करना होगा ऑफिस


मौजूदा समय में AAP मुख्यालय की जगह राऊज एवेन्यू कोर्ट को परिसर विस्तार के लिए आवंटित की गई है। ऑफिस की वजह से कोर्ट विस्तार का काम अटका है। सुप्रीम कोर्ट ने पहले तो पार्टी को 15 जून तक कार्यालय खाली करने को कहा था, लेकिन अब यह समयसीमा बढ़ाकर 10 अगस्त तक कर दी गई है। इसी आदेश के चलते 15 दिन के अंदर पार्टी को अपना कार्यालय खाली करके रविशंकर शुक्ला लेन में शिफ्ट होना है।

2016 में खुला था ऑफिस


AAP ने दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर 2016 में अपना दफ्तर शुरू किया था। 2020 में हाईकोर्ट को यह जमीन जिला कोर्ट के विस्तार के लिए आवंटित हुई। सुप्रीम कोर्ट ने AAP को कार्यालय खाली करने को कहा, तो पार्टी दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गई।

Updated on:
26 Jul 2024, 10:43 AM IST
Published on: