राष्ट्रीय

Owaisi:’भाजपा को हटाने के लिए गठबंधन बने तो मैं जुड़ने के लिए तैयार’, ओवैसी ने यूपी चुनाव से पहले दिया बड़ा बयान

Asaduddin Owaisi: एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुददीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले वहां बनने वाले संभावित गठबंधन में शामिल होने और भाजपा को सत्ता से हटाने की मंशा जाहिर की है।

less than 1 minute read
Jun 16, 2026
AIMIM President Asaduddin Owaisi News
एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुददीन ओवैसी। (फोटो : IANS)

AIMIM President Asaduddin Owaisi : एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कहा है कि भाजपा को दुबारा सत्ता में आने से रोकने के लिए गठबंधन बने तो मैं तैयार हूं। हमने पिछले चुनाव की गलतियों को सुधारा है। उन्होंने उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि हमारा लक्ष्य यह तय करना है कि वहां जीतने वाले हमारे पार्टी उम्मीदवार विधायक बनें। यह विभाजन का सवाल नहीं है। मैंने बिहार में भी यही बात कही थी, कि हमारे साथ गठबंधन करें। हमारे अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने पत्र भी लिखा था। उसे नजरअंदाज कर दिया गया, और आपने परिणाम देख लिया। ओवैसी ने अपना दुख बताया कि राज्यसभा चुनाव में तीन कांग्रेस विधायकों और आरजेडी के एक मुस्लिम विधायक ने उनका समर्थन नहीं किया।

हमने अपनी पिछली गलतियों को सुधारा है

उन्होंने कहा,"हमने पिछली बार 2017 में चुनाव लड़ा था, लेकिन सफलता नहीं मिली… हम इस बार और भी अधिक प्रयास कर रहे हैं। हमने अपनी पिछली गलतियों को सुधारा है। यूपी में 2027 में चुनाव हैं, इसलिए हमारे पार्टी नेता शौकत अली और पूरी टीम उसकी तैयारियों में जुटी है।

मुझ पर हमेशा यही आरोप लगता है, मुझे गठबंधन करने में कोई आपत्ति नहीं है

ओवैसी ने ​कहा, मैं वहां गया था और मैंने कहा था कि अगर जब भी मैं चुनाव लड़ता हूं, मुझ पर हमेशा यही आरोप लगता है। मुझे आपके साथ गठबंधन करने में कोई आपत्ति नहीं है। पिछली बार, हमने बाबू सिंह कुशवाहा के साथ गठबंधन किया था, जो समाजवादी पार्टी के हैं और आज जौनपुर से सांसद हैं। ( इनपुट: ANI)