राष्ट्रीय

बड़ा हादसा: विमान में 7 लोग थे मौजूद…रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश

Air Ambulance Crash: रांची से उड़ान भरते ही एक मेडिकल एयर एंबुलेंस अचानक रडार से गायब हो गई और कुछ ही देर में उसके क्रैश होने की खबर सामने आई है।

less than 1 minute read
Feb 23, 2026
Air ambulance accident victim
दिल्ली के लिए रवाना एयर एंबुलेंस टेकऑफ के कुछ मिनट बाद क्रैश (इमेज सोर्स:फीडमाइल एक्स)

Ranchi Air Ambulance Crash: रांची से उड़ान भरते ही एक मेडिकल एयर एंबुलेंस अचानक रडार से गायब हो गई और कुछ ही देर में उसके क्रैश होने की खबर सामने आई है। दिल्ली जाने वाली यह फ्लाइट सिर्फ 20 मिनट में लापता हो गई, फिर पता चला कि विमान झारखंड के पहाड़ी इलाके में गिर चुका है। अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर फ्लाइट से संपर्क कैसे टूटा और हादसा कैसे हुआ?

चार्टर मेडिकल विमान रडार से गायब

डीजीसीए के सूत्रों के मुताबिक, रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही एक चार्टर मेडिकल विमान रडार से गायब हो गया। विमान ने टेकऑफ के बाद पहले स्टेशन से संपर्क किया था और कंट्रोल दूसरे स्टेशन को सौंप दिया गया था, लेकिन इसके बाद अचानक कनेक्शन टूट गया। विमान ने रांची एयरपोर्ट से भी दोबारा संपर्क नहीं किया।

पहले खबर आई कि यह एंबुलेंस विमान पलामू–लातेहार के बीच लापता हुआ है, लेकिन बाद में पता चला कि यह निजी चार्टर्ड एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के कथियातू इलाके में क्रैश हो गया है। विमान में कुल 7 लोग सवार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर एंबुलेंस को रात में राजधानी दिल्ली पहुंचना था, लेकिन उड़ान भरने के लगभग 20 मिनट बाद ही खराब मौसम के कारण उसका संपर्क टूट गया। विमान ने रांची से शाम 7:10 बजे उड़ान भरी थी, जबकि लगभग 7:34 बजे फ्लाइट से सभी संपर्क खत्म हो गए। रांची से संपर्क टूटने के बाद वाराणसी एयर कंट्रोल से भी विमान का कनेक्शन नहीं हो पाया।

हादसे की जानकारी मिलते ही राज्य प्रशासन को सूचित कर दिया गया है और सभी आवश्यक SOPs का पालन किया जा रहा है। राहत और बचाव दल मौके पर भेज दिए गए हैं।

Published on:
23 Feb 2026 11:23 pm