6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पकड़ी रफ्तार: 3 दिन में 7 राज्यों तक पहुंचा, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Monsoon Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ते हुए महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और गोवा समेत कई राज्यों में दस्तक दी है। IMD ने कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और आंधी-तूफान को लेकर ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Satya Brat Tripathi

image

कानाराम मु​ण्डियार

Jun 07, 2026

Monsoon gains pace, rain alerts in multiple states in india

भारी बारिश के दौरान एक ठेला विक्रेता (File Photo- IANS)

Southwest Monsoon: देश के दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दो दिन में रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को गोवा व तमिलनाडु को कवर करते हुए मानसून महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, गोवा के बाकी हिस्सों, कर्नाटक के कुछ और हिस्सों, तमिलनाडु के ज़्यादातर हिस्सों और पूर्वोत्तर में मिजोरम व मणिपुर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। तीन दिन के भीतर सात राज्यों तक पहुंच चुका है। हवाओं की गति अनुकूल है। मानसून ने तीन दिन देरी के साथ 4 जून को केरल में दस्तक दी थी। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में मानसून के मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर राज्यों में आगे बढ़ने की संभावना है। वहीं 11 जून से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया विक्षोभ आने की संभावना है।

केरल में स्कूल बंद, कई राज्यों में अलर्ट

IMD के अनुसार केरल में अत्यधिक बारिश के कारण वायनाड और कासरगोड में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। अंडमान-निकोबार, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, कनार्टक में भारी बारिश का दौर चल रहा है। साथ ही प्री-मानसून की हवाओं व चक्रवातों के प्रभाव से बिहार, राजस्थान, एमपी, यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर तथा पूर्वोत्तर के राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ हुई। मध्य महाराष्ट्र में ओलावृष्टि दर्ज की गई। रविवार को तेज हवाओं के साथ बारिश को लेकर केरल, गोवा, पुदुचेरी, अंडमान-निकोबार, छत्तीसगढ़ व पश्चिम राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट और 22 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट वाले राज्यों में कहीं अत्यधिक भारी तो कहीं भारी बारिश की संभावना है।

तमिलनाडु में 9 जून तक भारी बारिश

दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने से 9 जून तक तमिलनाडु में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान लगाया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण भारत में आगे बढ़ने के साथ ही, आने वाले दिनों में तमिलनाडु के कई हिस्सों में तेज हवाओं और आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होगी।

चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र 7 जून के लिए तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान लगाया है। नीलगिरी, तिरुप्पुर, डिंडीगुल, थेनी, कन्याकुमारी और कोयंबटूर जिले के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। तेनकासी, तिरुनेलवेली, इरोड, सलेम, धर्मपुरी, कृष्णगिरि, विरुधुनगर और मदुरै जिलों में भी तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की उम्मीद है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के कई हिस्सों में आज यानी 7 जून को आंधी-तूफान और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद 8 जून से मौसम धीरे-धीरे शुष्क हो जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग