Heavy Rain Alert: मानसून ने फिर से कई राज्यों में रफ्तार पकड़ ली है। बीते दिनों तक कई राज्यों में इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई थी, लेकिन अब नए सिस्टम के एक्टिव होने से एक बार फिर से देशभर में कई जगह मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है।
Heavy Rain Alert: देशभर में बीते कुछ दिनों से मौसम पलटा हुआ है। बीते दो दिनों से देश की राजधानी दिल्ली, राजस्थान सहित कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चली है। तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहाना हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार आने वाले दिनों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार ओडिशा के कई जिलों में बुधवार को बारिश और गरज के साथ बूंदाबादी की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिनों तक इन क्षेत्रों में मध्यम बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना है।
आईएमडी के जारी बुलेटिन के अनुसार, बलांगीर, बरगढ़, गजपति, गंजम, जाजपुर, झारसुगुड़ा, कालाहांडी, केंदुझार, खोरधा, कोरापुट, मलकानगिरी, मयूरभंज, नबरंगपुर, नुआपाड़ा, पुरी, रायगड़ा, संबलपुर, सोनपुर और सुंदरगढ़ जिलों में कई स्थानों पर मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इन क्षेत्रों में बिजली गिरने का भी खतरा है। इसके अलावा, कटक, कंधमाल और नयागढ़ जिलों में भी इसी दौरान मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार दशहरे पर देश के कई राज्यों में मानसून की रफ्तार देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 2 अक्टूबर को देश की राजधानी दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, गोवा, कोंकण, सौराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, छत्तीसगढ़, झारखंड, अंडमान-निकोबार, त्रिपुरा, असम, मेघालय और नागालैंड में कई जगह भारी बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावनाए भी है।
मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। बिजली गिरने और तेज बारिश के दौरान बाहर निकलने से बचने को कहा गया है। खासकर, खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे या ऊंची जगहों पर न रहने की हिदायत दी गई है। किसानों, मछुआरों और ग्रामीण इलाकों में रहने वालों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।