राष्ट्रीय

Ankita Murder Case : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासाः अंकिता के शरीर पर मिले चोटों के निशान, ऐसे हुई थी मौत

उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की अब पोस्टमार्टेम रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा गया है कि अंकिता की मौत डूबने से दम घुटने की वजह से हुई थी। अंकिता के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। आज अलकनंदा के किनारे अंकिता का अंतिम संस्कार किया जायेगा।
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2022, 9:07 AM IST
Ankita Bhandari  Murder Case
Ankita Bhandari Murder Case

उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में रोज नए नए खुलासे हो रहे है। अब अंकिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार, उसके शरीर पर मौत से पहले चोट के निशान पाए गए हैं। पोस्टमार्टेम रिपोर्ट में कहा गया है कि अंकिता की मौत डूबने से दम घुटने की वजह से हुई थी। पोस्टमार्टम ऋषिकेश स्थित एम्स में किया गया था। तीन डॉक्टरों के पैनल ने अंकिता का पोस्टमार्टम किया है। अंकिता की बॉडी परिवार को सौंप दी गई है। अंकिता का शव देर शाम ऋषिकेश से श्रीनगर पहुंच गया है। यहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। आज अलकनंदा के किनारे अंकिता का अंतिम संस्कार किया जायेगा। अंकिता का शव शनिवार को चिल्ला नहर से बरामद किया गया था। 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की मौत ने पूरे देश में कोहराम मचा हुआ है।


शनिवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि अंकिता के शरीर पर मिले चोटों के निशान दर्शाते है कि उसके साथ बल का प्रयोग किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिकित आर्य की मुश्किलें और बढ़ने वाली है। वहीं उसके पिता विनोद आर्य ने अपने बेटे को सीधा-सादा बालक बताया है।


इस मामले में उत्तराखंड सरकार ने कार्रवाई करते हुए उनके बेटे की गिरफ्तारी के बाद अब बीजेपी ने पार्टी नेता विनोद आर्य के खिलाफ कानूनी शिकंजा सकता जा रहा है। अंकिता मर्डर केस में गिरफ्तार आरोपी पुलकित आर्य, रिसॉर्ट मैनेजर सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता ने हत्या कर शव को नहर में फेंकने की बात कबूल की थी। उनको एक अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

यह भी पढ़ें- अंकिता हत्याकांड : एक्स्ट्रा सर्विस दो, 10 हजार रुपए मिलेंगे, वॉट्सऐप चैट में कई खुलासे


मामले की जांच कर रहे डीजीपी अशोक कुमार के कहा कि अंकिता भंडारी के मोबाइल से मिले स्क्रीनशॉट से पुलिस को कुछ अहम सबूत मिले हैं। जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि अंकिता पर फिजिकल रिलेशन के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इसी गलत काम के दबाव को लेकर आपस में झगड़ा हुआ होगा। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।


इस घटना पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक पी. रेणुका देवी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की गहराई से जांच के आदेश दे दिए हैं। आरोपियों के गैर कानूनी रूप से बने रिजॉर्ट को जमींदोज कर दिया गया है। इस जघन्य अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी बीजेपी, सोमवार को सभी प्रदेश मुख्यालयों पर जुटेंगे कार्यकर्ता

दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान ढहने पर ADCP संदीप लांबा ने दी अहम जानकारी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

मोदी के पिता वाले बयान पर बवाल: पहले BJP कार्यकर्ता ने खरगे के पिता का किया अपमान, कांग्रेस ने दी सफाई

जामिया यूनिवर्सिटी विवाद: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, अवैध प्रवेेश का आरोप

‘खरगे नहीं मां-बेटे के हैं ये शब्द’ पीएम मोदी को दिए विवादित बयान पर भाजपा ने राहुल और सोनिया गांधी को घेरा