बीजेपी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पार्टी की राज्य इकाइयों को सोमवार को अपने-अपने प्रदेश मुख्यालयों पर प्रदर्शन आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी ने इन प्रदर्शनों को शांतिपूर्ण, लेकिन विरोध दर्ज कराने के लिहाज से प्रभावी रखने की बात कही है। बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की उम्मीद जताई गई है। पार्टी का कहना है कि इन प्रदर्शनों के जरिए ऐसे बयानों के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया जाएगा।