25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘खरगे नहीं मां-बेटे के हैं ये शब्द’ पीएम मोदी को दिए विवादित बयान पर भाजपा ने राहुल और सोनिया गांधी को घेरा

Mallikarjun Kharge Statements : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पीएम मोदी पर बयान को लेकर भाजपा के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। नेताओं ने इसे राहुल गांधी की सोच बताया और कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Gajanand Prajapat

•

Updated: 25 Oct 2026, 8:03 PM IST

Sambit Patra On Mallikarjun Kharge Statements

संबित पात्रा और राहुल गांधी (फोटो-IANS)

BJP On Mallikarjun Kharge Statements: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए बयान से सियासी घमासान मच गया है। भाजपा के हर नेता की लगातार इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। नेताओं ने खरगे से ज्यादा राहुल गांधी को निशाने पर लिया है। उनका कहना है कि यह भाषा असल में गांधी परिवार की है न कि खरगे की।

कांग्रेस के कार्यकर्ता भी राहुल गांधी से निराश

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने खरगे के इस बयान के बाद राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधा है। उन्होने कहा कि खरगे के भाषण के दौरान उनके ही कार्यकर्ताओं द्वारा खरगे के बयान पर की गई आपत्ति से पता चलता है कि इनकी ही पार्टी के कार्यकर्ता अब पार्टी के नेतृत्व से परेशान और निराश हैं। कार्यकर्ता ने कहा कि मोदी कहीं नहीं जाएंगे।

राहुल पर सीधा हमला

पात्रा ने कहा कि पार्टी बैठक में कार्यकर्ताओं को भी लगता है कि राहुल गांधी जीत नहीं दिला सकते। उनके मुताबिक कार्यकर्ता मानते हैं कि राहुल 'छुट्टी मोड' में रहते हैं और उनके कमान संभालने के बाद पार्टी कमजोर हुई है। पात्रा का आरोप है कि असली अध्यक्ष राहुल गांधी हैं, खरगे को उन्होंने सिर्फ कुर्सी पर बैठाया है।

उन्होंने कहा कि जब तक यह निष्क्रिय नेता कमान में है, कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। पात्रा ने कहा कि खरगे उनके पिता की उम्र के हैं और लोकतंत्र में प्रधानमंत्री के लिए ऐसी बात ठीक नहीं। उनका मानना है कि ये शब्द खरगे के अपने नहीं, बल्कि सोनिया और राहुल गांधी की भाषा को दर्शाते हैं।

भाजपा के अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया

भाजपा प्रवक्ता सीआर केसवन ने बयान को शर्मनाक बताया और कहा कि यह राहुल गांधी की निजी नफरत की राजनीति जैसा है। उन्होंने खरगे से देश से माफी मांगने को कहा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने इसे कांग्रेस का वैचारिक दिवालियापन बताया। उनके अनुसार दिवंगत परिजनों को भाषणों में घसीटना अब राहुल गांधी और विपक्ष का संस्कार बन गया है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब देगी।

क्या था विवादित बयान?

यह पूरा मामला खरगे द्वारा बिहार में दिए गए एक बयान पर आधारित हैं। खरगे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोेधित करते हुए पीएम मोदी के लिए यह कहा था कि 'मोदी तो क्या मोदी का बाप भी जाएगा'। यह बात उन्होंने पीएम मोदी की झूठे वादों का हवाला देते हुए कही। उन्होंने बीजेपी के नेताओं के लिए कहा कि इनको जेल भेजा जाएगा। उनके इस तरह बोलने के बाद सभा में मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि 'मोदी कहीं नहीं जाएगा'। इस दौरान सभा में हंगामा मच गया। व्यक्ति के इस तरह बोलने का जवाब देते हुए खरगे ने गुस्से भरे अंदाज में कहा कि 'मोदी तो क्या मोदी का बाप भी जाएगा'।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग