राष्ट्रीय

पति के सामने पत्नी का रेता गला, 65 लाख के गहने लेकर फरार हत्यारा

बेंगलुरु में कर्ज के विवाद में पति के सामने पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी पुलिस आने पर भीड़ में छिपकर फरार हुआ।

2 min read
Feb 19, 2026
बेंगलुरु में बुजुर्ग महिला की हत्या (File Photo)

बेंगलुरु के पास नेलमंगला के हीरापुर (कोटे बीडि) इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां 70 वर्षीय शोभा की उनके मानसिक रूप से अस्वस्थ पति रंगनाथ के सामने बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई। हत्या से भी अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि हत्यारा पुलिस की कार्रवाई के दौरान भीड़ में खड़ा होकर तमाशा देखता रहा, ताकि किसी की शक की निगाहें उस पर न पड़ें।

क्या है पूरा मामला?

शोभा और उनके पति रंगनाथ पिछले 15 वर्षों से अकेले रहते थे और दोनों की कोई संतान नहीं थी। रोज़ सुबह की तरह दोनों सैर करके घर लौटे थे। दोपहर में फिजियोथेरेपी के लिए आए डॉक्टर को घर के अंदर खून से लथपथ शव मिला। डॉक्टर को देखकर रंगनाथ को शायद यह एहसास भी नहीं हुआ कि उनकी पत्नी अब जीवित नहीं रहीं।

हत्या की वजह

पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ कि इस जघन्य हत्या के पीछे कर्ज का भारी बोझ था। आरोपी शिवकुमार, एक थोक दुकान का मालिक, पर शोभा दंपत्ति से लगभग 8 लाख रुपये का कर्ज था। रात करीब 1:03 बजे शिवकुमार रात के अँधेरे में घर में घुसा और शोभा के पति के सामने ही उनका गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद जब नकदी हाथ नहीं लगी, तो आरोपी ने शोभा के मंगलसूत्र, चूड़ियाँ और अन्य कीमती आभूषण लूट लिए। पुलिस के अनुसार कुल लगभग 450 ग्राम सोना चोरी हुआ है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई जा रही है।

मौके से फरार हुआ आरोपी

सबसे हैरतजनक बात यह है कि आरोपी पुलिस के पहुंचने पर भीड़ में खड़ा होकर तमाशा देखता रहा। उसने लोगों के बीच सामान्य व्यक्ति बनकर पुलिस की गतिविधियों का निरीक्षण किया ताकि किसी को उस पर शक न हो। फिर वह चुपचाप अपनी एक्टिवा स्कूटर से वारदात स्थल से निकल गया।

CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

भले ही आरोपी खुद को भीड़ में छिपाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन इलाके में लगे CCTV कैमरों ने उसकी पहचान करवा दी। फुटेज में वह वारदात के बाद बाइक पर भागता हुआ दिखाई दिया, जिससे पुलिस ने स्कूटर का नंबर ट्रैक किया और पहचान सीधे शिवकुमार तक पहुंची।

Published on:
19 Feb 2026 01:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर