
आकाश सिंघानिया केस (X)
सोशल मीडिया पर हाल ही में चर्चा में आए आकाश सिंघानिया ने अपने ऊपर लगे गंभीर आरोपों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रूसी यूट्यूबर विटाली के लाइवस्ट्रीम स्टिंग में नाबालिग से मिलने की कोशिश के झूठे आरोपों में घिरे सिंघानिया अब सामने आए हैं और उन्होंने एक कॉल रिकॉर्डिंग शेयर की है, जिसे वे अपनी बेगुनाही का सबूत बता रहे हैं।
सिंघानिया द्वारा शेयर की गई इस कॉल रिकॉर्डिंग में कथित तौर पर उनके पिता और एक पुलिस अधिकारी के बीच बातचीत सुनी जा सकती है। इस बातचीत में अधिकारी साफ तौर पर कहते हैं कि आकाश सिंघानिया किसी भी संदिग्ध गतिविधि में शामिल नहीं थे।
आपका बेटा गलत समय पर गलत जगह मौजूद था। शुरुआती जांच में संदेह के आधार पर उसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया था, लेकिन बाद में स्पष्ट हो गया कि वह उस मामले से जुड़ा हुआ नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सिंघानिया को न तो गिरफ्तार किया गया और न ही उनके खिलाफ कोई केस दर्ज किया गया है। साथ ही, पूछताछ के दौरान उनके सहयोगी रवैये की भी सराहना की गई।
अपने ट्वीट में आकाश सिंघानिया ने बताया कि इस घटना के बाद उन्हें भारी मानसिक उत्पीड़न, नस्लवाद और ऑनलाइन बुलिंग का सामना करना पड़ा। उन्होंने लिखा हर कोई सच जानना चाहता है, इसलिए अब आप सीधे पुलिस की बात सुन सकते हैं। मुझे पूरी तरह क्लीन चिट मिल चुकी है, लेकिन इस झूठे आरोप ने मेरी जिंदगी बुरी तरह प्रभावित की है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस सच्चाई को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि भविष्य में किसी निर्दोष व्यक्ति को इस तरह की स्थिति का सामना न करना पड़े।
कॉल रिकॉर्डिंग में सिंघानिया के पिता यह भी पूछते हैं कि उनके बेटे को झूठे आरोपों में फंसाने, परेशान करने और बदनाम करने वालों के खिलाफ क्या कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इस पर पुलिस अधिकारी ने जवाब दिया कि सिंघानिया को ऐसे दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएंगे, जो उनकी बेगुनाही साबित करते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि वे चाहें तो दोषियों के खिलाफ सिविल केस दर्ज कर सकते हैं, हालांकि इसके लिए उन्हें स्वतंत्र रूप से कानूनी प्रक्रिया अपनानी होगी।
पूरा मामला तब और स्पष्ट हुआ जब यूट्यूबर विटाली ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा हमसे गलती हुई। आकाश सिंघानिया को गलत तरीके से चाइल्ड प्रिडेटर के रूप में पेश किया गया। उनका किसी नाबालिग से मिलने का कोई इरादा नहीं था और उन्हें पूरी तरह क्लीन चिट मिल चुकी है। विटाली ने यह भी बताया कि संबंधित वीडियो सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया है और उन्होंने सिंघानिया तथा उनके परिवार से माफी मांगी है।
Published on:
16 Apr 2026 09:23 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
