
Man strangles his wife to death
दिल्ली के पूर्वी इलाके में एक दिल दहला देने मामला सामने आया है। एक पति ने बड़ी बेरहमी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति का नाम दीपक बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 28 साल है। वहीँ उसकी पत्नी का नाम हीना बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 23 साल थी। बुधवार तड़के सुबह दिल्ली की जनता मजदूर कॉलोनी के वेलकम इलाके में दीपक ने टीना का गला दबाकर उसकी जान ले ली।
टीना की हत्या के बाद दीपक ने तड़के सुबह करीब 1 बजकर 30 मिनट पर खुद वेलकम पुलिस स्टेशन पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस स्टेशन पहुंचकर दीपक ने कहा, "साहब, मैंने हीना को मार दिया।" दीपक की बात सुनकर पुलिस की टीम तुरंत उसके साथ घर पहुंची। वहाँ हीना का शव फर्श पर पड़ा मिला। पुलिस उसे तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल लेकर गई, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
टीना की हत्या के बाद पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले में पुलिस दीपक से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच चल रही है। इस मामले में फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। हत्या के बाद टीना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी रिपोर्ट आने पर जांच आगे बढ़ेगी। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत दीपक पर हत्या का मामला दर्ज किया है।
शुरुआती जांच में पता चला कि यह घरेलू विवाद का मामला था और इस वजह से अक्सर ही दीपक और टीना के बीच झगड़े होते थे। दोनों के बीच तीन साल पहले लव मैरिज हुई थी। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात को दीपक घर लौटा तो दोनों के बीच घरेलू मुद्दों पर बहस छिड़ गई। गुस्से में आकर दीपक ने टीना का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते दीपक और टीना दोनों को एक-दूसरे के अवैध संबंध होने का शक था। इस वजह से दोनों के बीच झगडे और बढ़ गए थे।
Updated on:
16 Apr 2026 08:40 am
Published on:
16 Apr 2026 08:35 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
