6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या अभिजीत दीपके को सच में अमेरिका से निकाल दिया गया है? वायरल दावों के बीच विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

Abhijeet Deepke Return To India: अभिजीत दीपके की अमेरिका से भारत वापसी को लेकर उठे सवालों पर विदेश मंत्रालय ने बड़ा बयान दिया। जानिए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने क्या कहा?

3 min read
Google source verification
Abhijeet Deepke

अभिजीत दीपके (Photo-IANS)

Abhijeet Deepke: अभिजीत दीपके को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। कुछ पोस्ट्स में कहा जा रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक को अमेरिका से निकाल दिया गया है और वहीं कुछ लोग उनके वीजा नियमों के उल्लंघन की बात कर रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों से कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हुई है और इसी वजह से यह पार्टी और इसे संस्थापक अभिजीत दीपके काफी चर्चा में बने हुए हैं। इशी बीच मामला तब और ज्यादा चर्चा में आ गया, जब विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिजीत दीपके के भारत लौटने और अमेरिका से निकाले जाने की खबरों पर सवाल पूछा गया। इस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जवाब दिया है।

क्या कहा रणधीर जायसवाल ने?

शुक्रवार को विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग में मीडिया ने पूछा कि क्या अमेरिकी प्रशासन ने भारत को दीपके के वीजा नियमों के उल्लंघन या निर्वासन से जुड़ी कोई जानकारी दी है। इस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साफ कहा कि उनके पास ऐसी किसी सूचना की जानकारी नहीं है। इसी दौरान विदेश मंत्रालय ने अमेरिका से वापस भेजे गए भारतीय नागरिकों के आंकड़े भी बताए। सरकार के अनुसार साल 2026 में अब तक 1076 भारतीयों को अमेरिका से भारत लौटाया गया है। वहीं 2015 की बात करें तो यह संख्या 3567 थी।

रणधीर जायसवाल ने आगे कहा कि भारत और अमेरिका के बीच इस मुद्दे पर लगातार बातचीत चल रही है। उन्होंने बताया कि सरकार की कोशिश अवैध तरीके से होने वाले प्रवासन को रोकने की है और साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि कानूनी तरीके से विदेश जाने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

दिल्ली पहुंचते ही गिरफ्तारी का डर जता चुके हैं दीपके

कुछ समय पहले दिए गए एक इंटरव्यू में अभिजीत दीपके ने दावा किया था कि उन्हें आशंका है कि भारत लौटते ही उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने कहा था कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्हें सीधे पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। इसी बीच यह भी खबर सामने आई कि उनका परिवार महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर वाले घर को छोड़कर किसी और जगह पर चला गया है। हालांकि, उनके पिता ने स्पष्ट किया कि परिवार को किसी प्रकार की धमकी नहीं मिली है।

जंतर-मंतर पर आज CJP का पहला बड़ा प्रदर्शन

सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपना पहला बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रही है।

पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने छात्रों, अभिभावकों और युवाओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। यह प्रदर्शन NEET-UG पेपर लीक और CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन में गड़बड़ियों के खिलाफ किया जाएगा। प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें।

कौन हैं अभिजीत दीपके?

अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और उनकी उम्र 30 साल है। उन्होंने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और हाल ही में अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में पोस्टग्रेजुएशन पूरा किया है। अभिजीत उस समय चर्चा में आए जब उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की शुरुआत की। आपको बता दें कि सीजेआई सूर्यकांत ने बेरोजगार युवाओं को लेकर की गई एक विवादित टिप्पणी दी थी जिसके बाद यह पार्टी बनाई गई थी। शुरुआत में यह सोशल मीडिया पर एक ऑनलाइन मुहिम थी, लेकिन देखते ही देखते इसे बड़ी संख्या में युवाओं का समर्थन मिलने लगा और यह देशभर में चर्चा का विषय बन गई।