राष्ट्रीय

Big Accident : गोपालगंज पुलिस की पलटी गाड़ी, फिर हो हुई एक मौत और तीन पुलिसकर्मी घायल

मोहम्मदपुर थाना की पुलिस किसी अपराधी का पीछा करते हुये पूर्वी चंपारण जिले के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के बड़हरवा खुर्द गांव के समीप राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 27 पर पहुंची थी।

less than 1 minute read

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र में रविवार को गोपालगंज जिले की मोहम्मदपुर थाना पुलिस की गाड़ी पलट गयी, जिससे चालक की मौत हो गयी तथा तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मोहम्मदपुर थाना की पुलिस किसी अपराधी का पीछा करते हुये पूर्वी चंपारण जिले के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के बड़हरवा खुर्द गांव के समीप राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 27 पर पहुंची थी।

इस दौरान पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में चालक की मौत हो गई, जबकि तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार राय के रूप में की गयी है।

सूत्रों ने बताया दुर्घटना में घायल दारोगा मोहन कुमार निराला, एवं चौकीदार बजरंग प्रसाद यादव तथा मदन राय को रामपुर खजुरिया चौक स्थित एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज रेफर कर दिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

Published on:
18 Aug 2024 08:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर