5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AAP Controversy: राघव और अरविंद केजरीवाल विवाद पर नवीन जयहिंद ने फिर दिया बयान

Raghav Chadha Controversy: राघव चड्ढा और अरविंद केजरीवाल मामले में आप के पूर्व नेता नवीन जयहिंद ने बड़ा खुलासा किया है।

2 min read
Google source verification

राघव चड्ढा को लेकर बड़ा खुलासा (Patrika Graphic)

Raghav Chadha Controversy: आम आदमी पार्टी के हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने एकबार फिर राघव चड्ढा और अरविंद केजरीवाल पर बयान दिया है। पूर्व आप नेता ने कहा कि इस पूरे झगड़े की असल वजह वसूली के पैसों को लेकर है। उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा को लेकर खुलासा करने के बाद उन्हें कई नंबरों से धमकियां मिल रही हैं।

राघव ने उगाही का पैसा सिंगापुर के बजाए इंग्लैंड भेज दिया

आप के पूर्व नेता नवीन जयहिंद ने कहा कि राघव चड्डा ने पंजाब से उगाही का पैसा सिंगापुर की बजाय इंग्लैंड भेज दिया था, जिसको लेकर पिछले दो साल से केजरीवाल व राघव चड्डा के बीच विवाद चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने एकबार अपने शीशमहल में राघव चड्ढा को मुर्गा बनाकर 4 लोगों के सामने पीटा था। दूसरी बार चंडीगढ़ की गुप्त कोठी में उन्हें पीटा गया था। नवीन ने कहा कि राघव के पास अरविंद के राज और माल दोनों हैं।

मैं केजरीवाल से डरने वालों में से नहीं

उन्होंने आगे कहा कि वह केजरीवाल से डरने वालों में से नहीं है। साल 2007 से 2020 तक आम आदमी पार्टी में रह चुके हैं। वह केजरीवाल के साथ काम कर चुके हैं। आप संयोजक के बारे में उन्हें सारी जानकारी है। नवीन ने कहा कि वह राघव चड्डा नहीं, बल्कि नवीन जयहिंद है, जो ऐसी धमकियों से नहीं डरता।

नवीन ने राघव से अपील की है कि उन्हें खुलकर बोलना चाहिए। राघव बीते दो दिन से केवल शायरी में ही तंज कस रहे हैं, जबकि हकीकत क्या है, उसके बारे में जनता को पता होना चाहिए।

राघव चड्ढा पर नारायण दास गुप्ता ने भी दी प्रतिक्रिया

राघव चड्ढा के बयान पर AAP नेता नारायण दास गुप्ता ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि पार्टी की तरफ से कोई आरोप लगाए गए हैं। हमारे किसी भी सांसद ने उनके खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया है। संसद में कोई हंगामा नहीं होता, वहां मुद्दों पर चर्चा होती है। हर कोई सदन में अपने विचार रखने और दूसरे सांसदों की बात सुनने जाता है। सदन में आने वाले बिलों पर बोलने का मौका उन्हें हमेशा दिया गया है। मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई भेदभाव है।