28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले TMC महिला विंग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा, काकोली घोष ने अब कल्याण बनर्जी के खिलाफ खोला मोर्चा, स्पीकर को लिखी चिठ्ठी

TMC internal conflict: पश्चिम बंगाल में सत्ता गंवाने के बाद TMC में बढ़ी रार। सांसद काकोली घोष ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिख कल्याण बनर्जी पर अभद्र भाषा और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।

2 min read
Google source verification
MP Kakoli Ghosh Dastidar write letter to Lok Sabha Speaker Om Birla against Kalyan Banerjee.

TMC सांसद काकोली घोष (Photo-IANS)

Kakoli Ghosh Dastidar on Kalyan Banerjee: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद ममता बनर्जी की पार्टी (TMC) और उनके नेताओं की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पार्टी के भीतर का असंतोष और अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है। लोकसभा में चीफ व्हिप के पद से हटाए जाने के बाद काकोली घोष ने पहले ही पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था, और अब उन्होंने नए चीफ व्हिप कल्याण बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। काकोली घोष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक पत्र लिखकर कल्याण बनर्जी पर संसद में कई बार गाली-गलौज और दुर्व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पत्र में क्या है लिखा?

TMC सांसद काकोली घोष ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर कल्याण बनर्जी पर संसद के भीतर दुर्व्यवहार और अभद्र भाषा का उपयोग करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि कल्याण बनर्जी का रवैया सिर्फ उनके साथ ही नहीं, बल्कि अन्य महिला सांसदों के प्रति भी बेहद अपमानजनक रहा है। काकोली घोष ने लोकसभा अध्यक्ष से इस मामले में तुरंत दखल देने की अपील की है। साथ ही उन्होंने औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की अनुमति और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई व सजा की मांग भी की है।

चीफ व्हिप से हटाए जाने पर दी गई सिक्योरिटी

काकोली घोष को TMC द्वारा चीफ व्हिप की जिम्मेदारी से मुक्त किए जाने के कुछ घंटों की भीतर केंद्र सरकार की तरफ से उन्हें 'वाई' सिक्योरिटी दे दी गई थी। यह तब है जब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद अभिषेक बनर्जी समेत कई TMC के अन्य नेताओं की सिक्योरिटी में कटौती की गई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय गृहमंत्रालय ने थ्रेट असेसमेंट रिपोर्ट के आधार पर काकोली घोष को सुरक्षा देने का ऐलान किया था।

बारासात लोकसभा सीट से 4 बार की सांसद है काकोली घोष

काकोली घोष दस्तीदार बारासात लोकसभा सीट से चार बार की सांसद की सांसद हैं। TMC की तरफ से उन्होंने 2009 में इस सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके बाद 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी TMC की तरफ से जीत दर्ज कर लोकसभा में पहुंचीं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग